-कहा कि 25 साल का हिसाब नहीं दे रहे और मुझसे हिसाब मांग रहे

- सिख दंगे की याद दिलायी

- पूर्णिया की सभा में नीतीश- लालू रहे निशाने पर

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के अपने आखिरी दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन बड़ी सभाएं कीं। पूर्णिया, दरभंगा और फारबिसगंज। मोदी ने पूर्णिया में जहां क्98ब् के दंगे की याद दिलाई, वहीं फारबिसगंज में अररिया गोलीकांड की चर्चा की। दरभंगा में कहा कि यह चुनाव देश के लिए मार्गदर्शक बनकर विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा है। मोदी ने हर भाषण में पुराने जंगलराज की याद दिलाने की कोशिश की। उन्होंने नीतीश, लालू के साथ कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

पूर्णिया में कहा कि बिहार के लोगों याद करो क्98ब् का दो नवंबर का दिन। इंदिराजी की हत्या का तीसरा-चौथा दिन। सिखों का कत्लेआम किया जा रहा था। अभी भी उन सिखों के आंसू सूखे नहीं हैं। कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगे थे। आज उसी ख् नवंबर को कांग्रेस पार्टी टॉलरेंस पर भाषण दे रही है। वहीं नीतीश बाबू, लालू जी आपकी क्या मजबूरी थी, जो आपने ब्0 सीटें दे दीं कांग्रेस को। पीएम ने कहा कि जंगलराज के खिलाफ सबसे ज्यादा गुस्सा माताओं - बहनों को होता है, क्योंकि सबसे ज्यादा गुंडागर्दी और बाकी चीजें इन्हीं को झेलनी पड़ती है।

अब अटल भरोसा आपके साथ नहीं

उन्होंने कहा कि ख्भ् साल कोई कम समय होता है क्या? मेरी सरकार को ख्भ् महीना नहीं हुए हैं और मेरा हिसाब मांग रहे हैं। नीतीश कुमार ने ख्0क्0 में कहा था घर-घर बिजली पहुंचाऊंगा। बिजली नहीं तो वोट नहीं कहा था कि नहीं? माताओं-बहनों बताएं बिजली आई कि नहीं। आपसे धोखा किया कि नहीं। नीतीश बाबू आप नसीबवाले थे कि अटल जी ने आपके कंधों पर हाथ रखा था। अटल वाजपेयी का भरोसा आपके साथ था इसलिए लोगों ने भी भरोसा किया था। अटल जी का भरोसा अब आपके साथ नहीं है।

बिहार आना गुनाह है क्या?

पीएम ने कहा कि नीतीश जी दिन-रात यही कहते हैं कि मोदी बिहार क्यों आते हैं? बिहार आना गुनाह है क्या? कच्चे चिट्ठे खुल जाएंगे क्या? मोदी क्या बिहार की महिलाएं बच्चे हिसाब मांग रहे हैं। मोदी का डर दिखाने का खेल कई वर्षो से खेला है। मैं तो दिल्ली में बिहार के लोगों के आशीर्वाद से बैठा हूं।

ख्भ् साल में यही दिया

मोदी ने सवाल किया कि बिजली, सड़क, पानी, रोजगार, शिक्षा, डॉक्टर, सलामती, सुरक्षा है क्या? ये ख्भ् साल का परिणाम है। कुछ नहीं दे पाए ये लोग।

ब्0 सीटों के लिए धन्यवाद

पीएम ने कहा कि एक बात के लिए मुझे उनका(नीतीश-लालू का) धन्यवाद करना है। इसलिए कि हमें ब्0 बैठकें दे दीं। ये तो हमें सोने की थाली में मिल गईं। लेकिन अगर चुनाव के पहले ही ब्0 सीटें मिल जाएं तो धन्यवाद करना चाहिए कि नहीं। इन ब्0 सीटों के लिए नीतीश-लालू को धन्यवाद।

जहां नक्सलवाद, वहां इतना उत्साह

आप देखिए, कभी किसी ने सोचा था कि जहां नक्सलवाद की बातें होती थीं, वहां बिहार के लोग इतनी बड़ी मात्रा में वोट देने आए। सभी चरणों में वोटर्स बढ़ते गए। सारे रिकार्ड तोड़ दिए गए।

बिहार दो दिवाली मनाएगा

भ् तारीख को पांचवे चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग पूर्णिया करके दिखाएगा। 8 को नतीजा आनेवाला है। अब छह दिन बचे हैं। नीतीश बाबू, लालू जी जितना खेल करना है, खेल लो। 8 तारीख को देश दिवाली मनाने वाला है। बिहार दो दिवाली मानाएगा।

बिना दो इंजन से नहीं निकलेगा बिहार

हमारा पैकेज बिहार का भाग्य बदलने के लिए है। स्कूटर कुएं में गिरा हो तो टैक्टर से निकालना पड़ता है। बिहार को ऐसे गड्ढे में डाला है कि दो इंजन चाहिए। बिहार और दिल्ली की सरकार मिलकर निकालेगी।

ऐसा होगा पूर्णिया का विकास

कहा कि पूर्णिया में ख्ब् घंटे बिजली पुहंचेगी सातों दिन। इसके लिए सवा दो सौ करोड़ हम दो चुके हैं। आने वाले दिनों में एनएच क्07 महेशगढ, सहरसा, पूर्णिया में एक हजार करोड़ रुपए लगाए जाएंगे। एलपीजी के लिए रुपए लगा रहे हैं। एयरपोर्ट के लिए क्भ्0 करोड़ लगाने का फैसला। लंबी सूची है।

मेरा सपना सबको पानी, सड़क

बिहार में सब को पानी मिले और सड़कों का जाल मिले, ये मेरा सपना है। सड़कों का बड़ा नेटवर्क बनाना है। कहा कि आप सब दस-दस परिवारों से संपर्क करो। बीजेपी एनडीए को वोट कराओ।