वहीं शाहपुर में राजद के मंटू तिवारी भाजपा के विशेश्वर ओझा से 4800 से मतों से, जगदीशपुर से राजद प्रत्याशी राम विशुन सिंह रालोसपा प्रत्याशी से 6000 मतों से आगे, तरारी में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा। अखिलेश कुमार सिंह लोजपा प्रत्याशी गीता पाण्डेय से 3800 मतों से आगे, अगिआंव सुरक्षित विधान सभा से जदयू के प्रभुनाथ भाजपा के शिवेश कुमार से 3700 से मतों से आगे, बड़हरा से राजद प्रत्याशी सरोज यादव भाजपा की आशा देवी से 6100 मतों से आगे और संदेश से राजद प्रत्याशी अरूण यादव भाजपा के संजय सिंह टाईगर से 4700 मतों से आगे थे।