PATNA/ BEGUSARAI : विधानसभा चुनाव का परिणाम बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों में नई जान फूंक सकती है। इसकी खास वजह यह है कि करीब ख्भ् साल बाद बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में किसी कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण ने कांग्रेस का झंडा फहराने में सफलता हासिल की है।

इससे पूर्व वर्तमान सांसद व तब के बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ। भोला सिंह सहित कई दिग्गजों ने हार का सामना किया था। पार्टी सूत्रों की मानें तो क्990 के विधानसभा चुनाव से लेकर ख्0क्0 तक के चुनाव में इस विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। इसमें कुछ प्रत्याशियों को तो काफी कम मत से ही संतोष करना पड़ा था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वर्ष क्990 एवं क्99भ् के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट से भोला सिंह पराजित हुए थे।

जबकि वर्ष ख्000 में कांग्रेस प्रत्याशी अमरेन्द्र सिंह एवं ख्00भ् में अभय कुमार सिंह सार्जन भी इस विधानसभा से पराजित हो चुके हैं। ख्00भ् के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बिहार में सरकार नहीं बनने पर पुन: ख्00भ् के ही नवंबर में हुए चुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी वीणा देवी भी हार चुकी हैं। जबकि वर्ष ख्0क्0 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे शांति स्वामी को भी हार का सामना करना पड़ा था। अब ख्0क्भ् के इस विधानसभा चुनाव ने एक बार फिर बेगूसराय विधानसभा को कांग्रेस के हवाले किया है। विधानसभा चुनाव का यह परिणाम बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों के लिए संजीवनी का काम करेगा।