-जीत के बाद जेडीयू,आरजेडी और कांग्रेस का संयुक्त प्रेस कांफ्रेस

-उनको हल्दी लगा दिया बिहार ने- लालू

-ये जनता की जीत है- अशोक चौधरी

PATNA: जीत के बाद लगभग साढ़ चार बजे जेडीयू नेता नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस किया। नीतीश कुमार ने कहा कि ये बहुत बड़ी जीत है। हम सभी इसे विनम्रता से स्वीकार करते हैं। दिखता है कि लोगों के मन में आशा है। बिहार को आगे बढ़ना चाहिए। तेजी से आगे बढ़ना चाहिए। हमलोगों ने पूरी एकजुटता का परिचय दिया। ये मैंडेट एकजुटता को भी मेंडेड मिला है।

दुर्भावना नहीं रहेगी

कहा कि बिहार के संदर्भ में किसी भी प्रकार की कोई दुर्भावना नहीं रहेगी। हमारा काम प्रभावित नहीं होगा। सकारात्मक सोच से हम काम करेंगे। कहा कि इस चुनाव पर देश की निगाहें टिकी थीं। जीत से देश भर के लोगों में उल्लास दिखा।

राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में मतलब

बिहार के नतीजे का राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में मतलब है। राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त विकल्प व सशक्त विपक्ष होगा। लोकतंत्र में कोई नहीं चाहता कि विपक्ष कमजोर हो। लोग मजबूत विपक्ष चाहते हैं। हम बिहार में भी विपक्ष का सम्मान करेंगे। बिहार के प्रमुख मुद्दों पर एक राय बने। विरोधी के बारे में हमारे मन में मजाक उड़ाने की कोई भावना नहीं है। एकजुटता से हम काम करेंगे जिससे लोगों का हौलसा और बुलंद हो।

केद्र का सहयोग मिलना चाहिए।

कहा कि ये जीत जनता की जीत है। महागठबंधन ने आगे का भी साझा कार्यक्रम तय किया है। तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने एक साथ सीटों की घोषणा की। यही नहीं एक साथ साझा कार्यक्रम घोषित किया। जनता के भरोसे के लायक हम काम करने की कोशिश करेंगे अपनी क्षमता के अनुसार। समाज में सौहार्द का वातावरण हो। चुनाव के दौरान कई तरह से इस प्रकार का प्रयास हुआ कि ध्रुवीकरण हो, लेकिन लोगों ने इसे नकार दिया।

असली झंझट दिल्ली में करेंगे

लालू प्रसाद ने कहा कि जनता ने जो मेंडेड दिया है उसके लिए धन्यवाद। हम क्90 के करीब पहुंच गए हैं। यहां कोई झंझट नहीं है। असली झंझट हम दिल्ली में करने वाले हैं। मोदी जी समझे कि हरियाणा है महाराष्ट्र है। उड़ती चिडि़या को हल्दी लगाती है बिहार की जनता। तो जनता ने उनको हल्दी लगा दिया। पोस्टल रिजल्ट देखकर ही बीजेपी में पटाखे छूटने लगे थे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उनका सब हथियार फेल हो गया। मैं दिल्ली पर चढ़ाई करूंगा पर सबसे पहले बनारस जाएंगे। चुनाव चिह्न लालटेन लेकर देखेंगे वहां का हाल।

ओबामा तक को कहना पड़ा था

लालू ने कहा कि देश के कई विद्वानों ने पुरस्कार लौटाया था। बिहार और देश की जनता को मालूम हो गया कि आरक्षण खत्म करना चाहती है मुखौटा पार्टी। ओबामा तक को देश की सहिष्णुता पर कहना पड़ा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि ये जीत बिहार की जनता की जीत है।