-सिने अभिनेता ने बिहार सरकार की कार्यशैली की बखिया उधेड़ी

PATNA : एमपी व सिने अभिनेता मनोज तिवारी ने सारण जिले में कई स्थानों पर चुनावी सभाएं कर एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की। मनोज तिवारी ने छपरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ सीएन गुप्ता के पक्ष में शहर के शिशु पार्क में चुनावी सभा को संबोधित किया। लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट कर नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने की अपील की। श्याम बिहारी अग्रवाल, राजेश फैशन, भाजपा मानवाधिकार मंच के अध्यक्ष मानस पियूष, बृजमोहन सिंह, प्रो अरुण सिंह आदि मौजूद थे। उधर तरैया में भी भाजपा प्रत्याशी जनक सिंह के समर्थन में सिने अभिनेता ने चुनावी सभा को संबोधित किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि बिहार में पहली बार भाजपा की सरकार बनेगी। यह चुनाव बिहार के अस्मिता का सवाल है।

विकास की ऊंचाई तक पहुंचाएंगे

केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार व बिहार में भाजपा की सरकरा मिलकर बिहार को विकास की ऊंचाई तक पहुंचाएगी। तिवारी संडे को योगीराज देवराहा बलदेव सिंह कॉलेज में कहा कि पिछले ख्भ् वर्षो से बिहार के बिगड़ी व्यवस्था के जिम्मेवार नीतीश कुमार व लालू प्रसाद हैं। बिहार को विकास की ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए नरेन्द्र मोदी के सपनों के बिहार के लिए भाजपा प्रत्याशी जनक सिंह को जिताने का आह्वान किया।

भाेजपुरी गीत गाकर सुनाया

युवकों को भोजपुरी में चुनाव संबंधी बनाए गीत गाकर वोट मांगा। नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होते ही बिहार में अपराध का ग्राफ एकाएक बढ़ गया। प्रत्याशी जनक सिंह ने विकास के नाम पर भाजपा के लिए वोट मांगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह ने की व संचालन मुकेश सिंह ने किया। तरैया विधानसभा प्रभारी किशोर कुमार पाटीदार, मंटू सिंह, रंजीत सिंह, योगेन्द्र सिंह कुशवाहा, उज्जवल सिंह, प्रमुख अनिल सिंह, शशिभूषण सिंह, राजा सिंह व अमरनाथ सिंह समेत अन्य मौजूद थे।