-शुरू से ही आगे रहा महागठबंधन

-महागठबंधन को मिला स्पष्ट बहुमत

PATNA:

8 नवंबर ख्0क्भ्। रविवार की सुबह से ही सड़कों पर एक अजीब से बेचैनी दिख रही थी। क्या नेता और क्या कार्यकर्ता। सभी लोग रिजल्ट का इंतजार करते नजर आ रहे थे। सुबह पांच बजे से ही पुलिस ने भी कमान संभाल ली थी। पटना सहित राज्य के सभी मतगणना केंद्र पूरी तरह से सील थे। दूसरी तरफ, इस सेंटर से सटे आसपास के इलाके भी पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो चुके थे। सभी जगहों पर जिला पुलिस बल, सीआइएसएफ, अ‌र्द्धसैनिक बल व उच्च पदाधिकारी तैनात थे। उधर, चुनाव आयोग में भी सभी कर्मचारी सभी जिलों के मतगणना सेंटर से संपर्क बना रहे थे, इसी बीच चीफ इलेक्शन कमिश्नर नसीम जैदी की सूचना आयी कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार भ्0 लाख ज्यादा महिला वोटर्स ने मतदान किया। इसके बाद मतगणना बिहार के सभी फ्9 मतदान सेंटर पर सुबह आठ बजे मतदान कुछ मिनटों में शुरू होने की घोषणा की गई।

पहले एनडीए, फिर महागठबंधन ने बनाई बढ़त-

सुबह आठ बजते ही सभी मतगणना केंद्रों में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई, आधे घंटे तक चले इस गिनती में एनडीए आगे दिखा। इसके बाद इवीएम से वोटों की गिनती शुरू की गई, जिसमें धीरे-धीरे एनडीए मजबूती के साथ आगे बढ़ता दिखा और महागठबंधन उसके पीछे-पीछे। लेकिन एनडीए की यह बढ़त ज्यादा देर नहीं चल सकी और दो घंटे के अंदर महागठबंधन आगे बढ़ गया। महागठबंधन जैसे ही आगे बढ़ा उसके बाद फिर एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके साथ ही पहले रूझानों में महागठबंधन आगे रहा, उसके बाद लगातार सीटें जीतता भी गया।

पहला रूझान आते ही कार्यकताओं में उमंग-

सुबह जैसे ही साढ़े आठ बजे पहला रूझान आया कि बीजेपी महागठबंधन से एक सीट आगे है, वैसे ही बीजेपी के कार्यकताओं में जोश साफ देखा जा रहा था। हालांकि कुछ देर बाद उनका यह जोश धीरे-धीरे ठंडा होता चला गया। सुबह नौ बजे तक एनडीए 9म् सीटों में आगे चल रहा था जबकि नीतीश गठबंधन मात्र ब्0 सीट पर आगे चल रहे थे। सुबह दस के आसपास पासा पलटा और महागठबंधन क्0क् की लीड लिये हुआ था, जबकि एनडीए 70 सीटों पर आगे चल रहा था, बाकी की क्0 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने बढ़त बनायी हुई थी।

बढ़ती रही बढ़त, बनता गया इतिहास

जदयू, राजद और कांग्रेस की लगातार बढ़ती जा रही थी बढ़त, वहीं बीजेपी और उनसे सहयोगियों की स्थिति बेबस हो चुकी थी। स्थिति यह हो गई कि दिन के क्ख् बजे खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश को फोनकर के इसकी बधाई दी, जिससे यह साफ हो गया कि बीजेपी ने औपचारिक रूप से अपनी हार स्वीकार कर ली है। शाम होते होते महागठबंधन ने महाजीत दर्ज कर इतिहास बना दिया।

इस विधानसभा चुनाव का परिणाम एकरफा रहा। मतगणना शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही महागठबंधन आगे दिखा और बीजेपी की गति पूरी तरह से धीमी हो चुकी थी। इसी बीच सभी पार्टियों के नेताओं के भी बयान आते गये, जिसमे राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी पार्टी प्रवक्ता व अन्य लोग शामिल है। इन लोगों ने मोदी पर कटाक्ष किया और घमंड को कम करने की नसीहत दी।