दहेज और बाल विवाह के विरोध में बनेगी मानवश्रृंखला
गांधी मैदान में मुख्यमंत्री के साथ ही बाल विवाह का विरोध करने वाली बारह प्रेरणादूत भी शृंखला में शामिल होंगी। सरकार ने मानव शृंखला को देखते हुए रविवार को भी स्कूल खोले रखने का फैसला किया है। शृंखला समाप्त होने के बाद बच्चों को स्कूलों में मिड-डे मील परोसा जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शृंखला में शामिल होंगे।

इन दो बुराइयों के ख‍िलाफ आज ब‍िहार रचेगा इत‍िहास,5 करोड़ लोग बनाएंगे 13668 किमी. लंबी मानव श्रृंखला

कौन-कौन होगा ऐतिहासिक मौके पर मौजूद
मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रशीद भी रहेंगे। जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह हार्डिंग रोड स्थित अपने आवास के बाहर शृंखला में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय व दूसरे भाजपा नेता भी गांधी मैदान में कतार में शामिल रहेंगे।

इन दो बुराइयों के ख‍िलाफ आज ब‍िहार रचेगा इत‍िहास,5 करोड़ लोग बनाएंगे 13668 किमी. लंबी मानव श्रृंखला

मानव शृंखला से कांग्रेस अलग, लेकिन अशोक चौधरी ने दिया समर्थन
बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने मानव शृंखला को अपना नैतिक समर्थन दिया है जबकि उनकी पार्टी ने इससे अलग रहने की घोषणा की है। डॉ. चौधरी ने अन्य राजनीतिक दलों से भी मानव शृंखला को समर्थन देने की अपील की है तथा कहा है कि लोगों को मतभेद भुला कर कुप्रथा के खिलाफ बनने वाली मानव शृंखला को अपना समर्थन देना चाहिए।

National News inextlive from India News Desk