- विधानसभा में गांधी मैदान हादसा और आतंकी हमले में शहीद जवान को श्रद्धांजलि नहीं दी गई!

PATNA: बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सेशन शुक्रवार से शुरू हो गया। शनिवार और रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को सेशन चलेगा। पहले दिन शोक प्रस्ताव दोनों ही सदनों में आया। बिहार विधान परिषद् और बिहार विधान सभा दोनों में जिन-जिन लोगों को श्रद्धांजलि दी गई उसमें अंतर ये कि विधान परिषद् में अब्दुल रहमान अंतुले (महाराष्ट्र के एक्स सीएम और एक्स सेन्ट्रल मिनिस्टर। लोकसभा व राज्यसभा एवं महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य। सेन्ट्रल में मिनिस्टर भी रहे), रॉबिन शॉ पुष्प (प्रसिद्ध साहित्यकार, राष्ट्रभाषा परिषद् और राजभाषा सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित), सितारा देवी (प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, पद्म श्री सहित कई अवार्ड से सम्मानित) को भी श्रद्धांजलि दी गई। परिषद् ने फ् अक्टूबर ख्0क्ब् को गांधी मैदान भगदड़ में मृत लोगों और ख् दिसंबर, ख्0क्ब् को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली एवं भ् दिसंबर ख्0क्ब् को कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद लगभग ख्भ् जवानों को श्रद्धांजलि दी।

विपक्ष ने गया का मामला उठाया

एक्स डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने विधान परिषद् का सेशन शुरू होते ही विरोध करना शुरू कर दिया। फाइनांस मिनिस्टर विजेन्द्र प्रसाद यादव ने टोका कि शोक संवेदना के पहले ही विरोध क्यों? इस पर नारेबाजी तेज हो गई। सुशील मोदी ने गया में सुरेन्द्र यादव मामले में दुकानदार की रिहाई की मांग की। एमएलए सुरेन्द्र यादव के चालक और सुरक्षाकर्मी की अरेस्टिंग की मांग भी उन्होंने की।

विपक्ष ने तीन मुद्दों पर चर्चा की मांग की

नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव ने तीन मुद्दों पर चर्चा का प्रस्ताव बिहार विधान सभा के इंचार्ज सेक्रेटरी को दिया है। उन्होंने राज्य में धान की खरीद में गवर्नमेंट की विफलता से उत्पन्न स्थिति पर विमर्श की माग की।

पहला प्रस्ताव

प्रस्ताव में कहा कि सूबे के किसानों द्वारा धान कटनी के बाद खलिहानों में ढेर लगा दिया गया है। स्टेट गवर्नमेंट की ओर से घोषणा किए जाने के बावजूद सरकारी उदासीनता के कारण कहीं भी सरकारी एजेंसी द्वारा अब तक एक छटांक भी धान क्रय नहीं हुआ है। इससे किसान बिचौलियों को औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं।

दूसरा प्रस्ताव

दूसरा प्रस्ताव नंद किशोर यादव ने बिहार में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुकों के बीच राशन कार्ड और अनाज वितरण में गवर्नमेंट की विफलता से उत्पन्न स्थिति पर विमर्श की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ख्.ख्भ् करोड़ राशन कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य स्टेट गवर्नमेंट द्वारा निर्धारित किया गया था पर अब तक क्.फ्भ् करोड़ राशन कार्ड का वितरण ही गवर्नमेंट द्वारा कराया जा सका है। कहा कि खाद्य आपूर्ति डिपार्टमेंट की अकर्मण्यता के कारण करोड़ों लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

तीसरा प्रस्ताव

विमर्श के लिए तीसरा प्रस्ताव उन्होंने बिहार में दिन-प्रतिदिन गिरती विधि व्यवस्था से उत्पन्न स्थिति को लेकर दिया। उन्होंने कहा कि सूबे में हर दिन लूट, किडनैपिंग, मर्डर, डकैती और रेप की घटनाएं हो रही हैं। प्रशासनिक ढिलाई की वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

उच्च सदन की अपनी एक विशिष्ट परंपरा रही है, यहां दलगत भावना से ऊपर उठकर सदन के मेंबर्स जनता के मुद्दे उठाते रहे हैं और समाधान के लिए सतत सचेष्ट भी रहे हैं। इस क्रम में गवर्नमेंट से हमारा निरंतर सहयोगात्मक रवैया रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम इस गौरवशाली परंपरा के अनुरूप इस सेशन में भी खरा उतरेंगे।

- अवधेश नारायण सिंह, सभापति, बिहार विधान परिषद्

विप में इन्हें दी गई श्रद्धांजलि

इन्द्र कुमार

प्रो। पद्मदेव नारायण शर्मा

फैयाजुल आजम

विशेश्वर खां

रीझन राम

बमभोला यादव

संत प्रसाद सिंह

अब्दुल रहमान अंतुले

रॉबिन शॉ पुष्प

सितारा देवी

गांधी मैदान भगदड़ में मृत लोगों को

नक्सली एवं आतंकी हमले में शहीद जवानों को

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूली बच्चों की नृशंस हत्या

विस में इन्हें दी गई श्रद्धांजलि

डॉ विश्वेश्वर खां

रीझण राम

बम भोला यादव

संत प्रसाद सिंह

प्रो जीएन शर्मा

फैयाजुल आजम

डॉ विजय कुमार सिंह

इंद्र कुमार

पेशावर के स्कूली बच्चों की नृशंस हत्या