बाइक बोट की वेबसाइट से मोटो कैब को बुक करना होगा

इसके बाद चालक समेत बाइक आपके पास पहुंचेगी

3 दिन लोगों के लिए रहेगा फ्री ट्रॉयल ऑफर

मोटो कैब के लिए बाइक बोट की मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।

इस बुकिंग से लेकर किराए समेत अन्य सभी जानकारी उपलब्ध होगी।

4 किमी तय करने में मात्र 10 मिनट और करीब 36 रूपये किराया लगेगा।

Meerut। कई दिनों से अधर में लटकी मोटो कैब की योजना आखिरकार परवान चढ़ गई। शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय में एक साथ 55 बाइक्स का मोटो कैब में रजिस्ट्रेशन किया गया। संभवत: रविवार से मोटो कैब की सुविधा शहरवासियों को मिलनी भी शुरू हो जाएगी। शुरुआती तीन दिन तक लोगों को यह सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी। परमिट प्रभारी केपी मिश्रा ने बताया कि मोटो कैब का रजिस्ट्रेशन पिछले तीन माह से चालू था। शुक्रवार को बाइकों का रजिस्ट्रेशन मोटो कैब में किया गया। संचालन का परमिट कुछ दिनों बाद जारी किया गया है।

बाइक बोट का उद्घाटन

मोटो कैब के लिए शनिवार को रजिस्टर्ड बाइक बोट फ्रेंचाइजी द्वारा मोटो कैब का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद शहर में मोटो कैब की रैली निकालकर शहरवासियों को मोटो कैब की जानकारी दी जाएगी। रविवार से शहर के लोग मोटो कैब की सवारी कर सकेंगे।