- आज करेंगे वित्त मंत्री का पुतला दहन

- बाइक रैली से लगा लंबा जाम

<- आज करेंगे वित्त मंत्री का पुतला दहन

- बाइक रैली से लगा लंबा जाम

BAREILLY: BAREILLY: सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में सैटरडे को अन्य एसोसिएशन व संगठन के लोग भी सड़क पर उतर आए। व्यापारियों ने एक जुट होकर विभिन्न मार्केट में बाइक रैली निकाली। सबसे पहले व्यापारी श्यामगंज में इकठ्ठा हुए। फिर, यहां से उन्होंने एक साथ श्यामगंज, कुतुबखाना, आलमगिरी गंज, बड़ा बाजार, कालीबाड़ी सहित अन्य मार्केट में बाइक रैली निकाली। इस मौके पर यूपी उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, विशाल मेहरोत्रा, ज्वेलर्स एसोसिएशन के नेता अनिल पाटिल सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

लग गया जाम

रैली निकाल कर व्यापारियों से ब् अप्रैल को होने वाले सामूहिक हड़ताल में पूर्ण रूप से समर्थन मांगा। ताकि, हड़ताल को सफल बनाया जा सके। बाइक रैली के चलते शहर में जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिधर से भी रैली गुजरी लोगों को इसी समस्या से जूझना पड़ा। घंटों जाम में फंसने के चलते राहगीरों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी।

आज करेंगे पुतला दहन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी आज वित्त मंत्री का पुलता दहन करेंगे। व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री संजय आनंद ने बताया कि पुतला दहन से पहले एक रैली निकाली जाएगी। जो कुतुबखाना फूलों वाला चौराहा से होते हुए शिवाजी मार्ग तिराहे तक निकलेगी। उसके बाद दोपहर एक बजे पुतला दहन कर सरकार का विरोध होगा। वहीं तिलक इंटर कॉलेज से दोपहर तीन बजे से एक बाइक रैली भी निकलेगी।