धूमनगंज व सिविल लाइंस एरिया में दो वारदातों को दिया अंजाम

पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: सिटी की सड़कों पर इन दिनों लुटेरों का आतंक छाया हुआ है। राह चलते ये लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। बीती रात धूमनगंज व सिविल लाइंस क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। धूमनगंज में विरोध करने पर बदमाशों ने ईट पत्थर से हमलाकर जख्मी कर दिया। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनका पता लगा रही है।

पीछे से आए छीना मोबाइल

सिविल लाइंस थाना अंतर्गत वशिष्ट हास्पिटल के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। तेलियरगंज निवासी रवि तनुज सिंह पुत्र अशोक सिंह अपने काम से सिविल लाइंस आए थे। घर लौटते समय पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने दो मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विरोध पर पीटा

धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर के सुरेन्द्र त्रिपाठी पुत्र स्वामी प्रसाद त्रिपाठी से बदमाशों ने बीस हजार रुपए, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। सुरेन्द्र ने विरोध किया तो बदमाशों ने ईट-पत्थर से हमलाकर जख्मी कर दिया। जब तक लोगों की भीड़ जुटती बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। धूमनगंज इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा का कहना है कि लूट का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।