BAREILLY: दिल में जब कुछ कर गुजरने का जब्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की ओर से आर्गनाइज बाइकॉथन सीजन- 8 में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। भ्0-70 की उम्र वाले लोगों ने भी शहर को फिटनेस के लिए अवेयर किया। बाइकॉथन में जोश-ओ-खरोश के साथ सभी ने साइकलिंग की। साथ ही अगले वर्ष फिर बाइकॉथन में पार्टिसिपेट करने की इच्छा जाहिर की।

पहली बार बाइकॉथन में पार्टिसिपेट किया है। बच्चों के साथ साइकलिंग करने का अपना अलग मजा है। फिट रहने के लिए रोजाना म्0 किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाता हूं। इवेंट में भाग लेने के लिए मैं काफी एक्साइटेड था।

आरएस राणा, लेफ्टिनेंट कर्नल

बाइकॉथन में कई फ्रेंडस साथ आए हैं। मुझे साइकलिंग बहुत अच्छी लगती है। पिछले क्0 वर्ष से साइकलिंग करते आ रहा हूं। इस इवेंट में पार्टिसिपेट करने से एक नए जोश का संचार हुआ है।

संदेश श्रीवास्तव

रोजाना सुबह ब् बजे उठ कर दौड़ लगाने के साथ ही साइकलिंग करता हूं। फिट और हेल्दी रहने के लिए सभी को साइकिल चलाना चाहिए। ताकि, एक एज के बाद भी फिट रहा जा सके।

शोभा राम

सुबह पेपर में बाइकॉथन के बारे में देखा तो इंवेट में पार्टिसिपेट करने के लिए तुरंत रजिस्ट्रेशन करा लिया। यहां साइकलिंग करके बचपन की यादें ताजा हो गई।

उपकार सिंह