- गोरखनाथ ओवरब्रिज पर छीन लिया चेन

- दो जगहों पर महिलाओं को बनाया निशाना

GORAKHPUR: पुलिस की हनक को चुनौती देते हुए बदमाशों ने लूट, स्नेचिंग की वारदातें की। सिकरीगंज एरिया में बैंक से रुपए निकाल कर घर जा रही महिला को निशाना बनाया। गोरखनाथ ओवरब्रिज पर सरेआम महिला की चेन खींचकर बदमाश फरार हो गए। दोनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है।

फ्0 हजार छीन ले गए बाइक सवार बदमाश

सिकरीगंज एरिया के बरला निवासी बीरबल दुबई में कमाते हैं। उनकी पत्‍‌नी बादामी का एकाउंट एसबीआई में है। सैटर्डे को वह सिकरीगंज कसबे में स्थित ब्रांच पर गई। वहां से फ्0 हजार निकालने के बाद झोले में रख लिया। बाजार करने के बाद गांव जाने लगी। दोपहर करीब तीन बजे वह असौजी के पास पहुंची तभी बाइक सवार बदमाश ने उनको धक्का देकर गिरा दिया। महिला के हाथ झोला लेकर वह फरार हो गया। छठ पूजा के पहले भी बदमाशों ने इसी स्टाइल में एक महिला के रुपए छीने थे।

घर लौट रही महिला की चेन छीनी

कोतवाली एरिया के गोरखनाथ ओवरब्रिज पर बदमाशों ने महिला की चेन छीन ली। गोरखनाथ एरिया के राजेंद्र नगर पश्चिमी निवासी रामसेन की पत्‍‌नी विनीता मार्केट से लौट रही थी। वह गोरखनाथ ओवरब्रिज पर स्कूटी लेकर पहुंची। तभी बगल से गुजरे बदमाशों ने महिला की चेन छीन ली। लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। रेलवे लाइन के नीचे से पुलिस ने ओवरब्रिज पर थाना क्षेत्र का फैसला किया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची थी। दोनों घटनाओं की जांच पड़ताल की जा रही है।

रामकृष्ण भारद्वाज, एसएसपी