KANPUR : चुनाव में लंबी और सख्त ड्यूटी के बाद सिटी पुलिस सुस्त पड़ गई है। इसी का फायदा उठाकर लुटेरे एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। लुटेरों ने मंडे को साउथ इलाके में मार्निग वार्कर समेत तीन को लूटकर अपनी मौजदूगी दर्ज करा दी। जिसमें लुटेरे सीनियर सिटीजन की अंगूठी लूटकर भाग गए, जबकि दो महिलाएं चेन लूट का शिकार हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

रोका और तान दिया तमंचा

किदवईनगर के एच ब्लाक में रहने वाले आशुतोष भट्टाचार्य (भ्0) ट्रेजरी आफिस में एकाउंटेंट है। वह रोज की तरह सुबह छह बजे घर से मॉर्निग वाक पर निकले थे। वह वॉक करते हुए के-ब्लाक पहुंचे थे कि पल्सर बाइक सवार लुटेरों ने उनको रोक लिया। विरोध करने पर लुटेरों ने उन पर तमंचा तान दिया। जिसके बाद वे उनकी तीन सोने की अंगूठी लूटकर भाग गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किदवईनगर पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी कि क्क् बजे नौबस्ता के राम जानकी गेस्ट हाउस के पास पल्सर बाइक सवार तीन लुटेरों ने झपट्टा मारकर सुमन तिवारी की चेन तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बच गईं। इस पर बेखौफ लुटेरों ने बाइक मोड़कर उनको रोक लिया और तमंचा तानकर चेन उतरवा ली। कुछ राहगीरों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे तमंचा लहराते हुए भाग गए। सुमन राजीव नगर निवासी चंद्रभूषण की पत्नी है। वह पेट्रोल पम्प के मैनेजर और पालिटिकल लीडर है।

खाली हाथ पुलिस

उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस को सुमन ने लुटेरों को हुलिया बताया। लुटेरों का तीसरा शिकार नगर निगम की महिला कर्मी राजपति बनीं। दोपहर में करीब क्ख् बजे वह घर लौट रही थीं कि रास्ते में एच-ब्लाक में बाइक लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। उनके शोर मचाने पर कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे गलियों के रास्ते भाग गए। वह बाबूपुरवा निवासी ओम प्रकाश की पत्नी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीडि़ता से लुटेरों के हुलिये के बारे में पूछा, लेकिन वह पहचान नहीं बता पाई। छह घंटे में तीन घटनाओं के बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग की, लेकिन उसमें भी कोई सफलता नहीं मिली। दोनों थानों के एसओ का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।