फोटो 01 टी 1 बायोमैट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाते एडीएम व बायोमैट्रिक प्रक्रिया के नोडल अधिकारी बीर सिंह बुदियाल।

- सुबह कुछ देर तक रही अफरा-तफरी की स्थिति

- पहले दिन 197 कर्मचारियों की हाजिरी हुई दर्ज

DEHRADUN: कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को हाजिरी लगाने के लिए बायोमेट्रिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया, लेकिन मशीनों ने कई कर्मचारियों की अटेंडेंस ही एक्सेप्ट नहीं की। इससे कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसके बावजूद सवा दस बजे तक क्97 कर्मचारियों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीनों से दर्ज हो चुकी थी। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों की कुल संख्या ख्फ्0 है।

कई कर्मचारियों को हुई दिक्कत

पहले दिन बायोमेट्रिक मशीनों से कर्मचारियों को काफी परेशान किया। सुबह कुछ देर तक मशीनों से किसी की हाजिरी एक्सेप्ट ही नहीं की। इससे कलक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि बाद में पता चला कि सर्वर ऑन न होने के कारण ऐसा हुआ था। बाद में सर्वर ऑन होने के बाद मशीनों ने काम करना शुरू तो किया, लेकिन कई कर्मचारियों को कई बार प्रयास करना पड़ा। ऐसे कर्मचारियों की संख्या कम ही थी, जिनकी हाजिरी मशीनों ने पहली बार में ही एक्सेप्ट की हो।

फिलहाल मैनुअल अटेंडेस भी

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल बायोमेट्रिक हाजिरी के अलावा कर्मचारियों की मैनुअल हाजिरी भी ली जा रही है। बायोमेट्रिक प्रक्रिया अगले क्भ् दिन तक ट्रायल पर रहेगी। यदि इस दौरान सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो उसके बाद इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा अभी तक उन कर्मचारियों के संबंध में भी कोई व्यवस्था नहीं है, जो सुबह सीधे ऑफिस आने के बजाय फील्ड में आते हैं।

हाजिरी के लिए चाहिए आधार नंबर

कर्मचारियों के सामने सबसे बड़ी समस्या आधार नंबर याद रखने की आ रही है। यहां बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने से पहले आधार नंबर फीड करना होता है। बिना आधार नंबर के हाजिरी संभव नहीं है। ऐसे में कर्मचारी अपना आधार नंबर नोट करके या मोबाइल में फीड करके लाये थे। इस प्रक्रिया में हाजिरी दर्ज करने पर कुछ समय भी लग रहा है।

क्भ् दिन के ट्रायल के दौरान सामने आने वाली सभी दिक्कतों को दूर कर दिया जाएगा। किसी कर्मचारी की हाजिरी में कोई दिक्कत न हो, इसलिए फिलहाल मैनुअल हाजिरी भी लगाई जा रही है।

बीर सिंह बुदियाल, नोडल अधिकारी, बायोमेट्रिक।