- कर्मचारियों ने जानबूझकर कर दीं बायोमेट्रिक्स पंचिग मशीन खराब

आगरा। कर्मचारियों की मनमानी लगाम लगाए जाने के लिए कलक्ट्रेट, एसएन मेडीकल कॉलेज में पंचिग मशीन लगाईं गई हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी पंकज कुमार की मंशा थी कि कर्मचारियों के आने और जाने की स्थिति का पता चल सकेगा। लेकिन कर्मचारियों ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। पंचिग मशीनों को कर्मचारियों ने जान-बूझकर खराब कर दिया है। आज भी कर्मचारियों का आने जाने का कोई समय नहीं है। जब चाहे तब आते हैं और जब चाहते हैं तभी चले जाते हैं।

भटकते रहते हैं फरियादी

कर्मचारी कभी पटल पर नहीं मिलते हैं। इन कार्यालयों में कई कर्मचारी ऐसे हैं, जो समय पर कार्यालय नहीं आते हैं। जिसके कारण फरियादी इधर से उधर भटकते रहते हैं। कर्मचारी पटल पर मिले, इसके लिए उनका समय पर कार्यालय आना जरूरी है। इसी उदद्ेश्य से कार्यालयों में बायोमेट्रिक्स पंचिंग मशीन लगवाई गईं थीं।

नागवार गुजरी यह व्यवस्था

जिलाधिकारी द्वारा की गई यह व्यवस्था कर्मचारियों को नागवार गुजरी। उन्होंने बायोमेट्रिक्स पंचिंग मशीन को खराब कर दिया गया। कर्मचारी अक्सर आज पर अपनी सीट पर मौजूद नहीं मिलते हैं, जिसके कारण फरियादी इधर से उधर भटकते रहते हैं।

सीडीओ कार्यालय में दो मशीन

सीडीओ कार्यालय में दो बायोमेट्रिक्स पंचिग मशीन लगी हुई हैं। जिनमें सीडीओ को जोड़कर सभी अधिकारी व कर्मचारियों की फिंगर प्रिंट फीड हैं। एक मशीन खराब है, तो दूसरी मशीन का कोई प्रयोग नहीं करता है।

कलेक्ट्रेट में जानबूझ की खराब

एनआईसी कार्यालय में बायोमेट्रिक्स मशीन लगी हुई है, जिसने कुछ समय तक कार्य किया, इसके बाद कर्मचारियों ने जानबूझकर उसे खराब कर दिया। आज भी कलक्ट्रेट कर्मचारी इस बायोमेट्रिक्स पंचिग मशीन का प्रयोग नहीं करते।