9 फरवरी को गांधी बाग में होगा बर्ड वाचिंग शो का आयोजन

Meerut। हर साल की तरह इस साल भी शहर के प्रमुख गांधी बाग देश विदेश के रंग बिरंगे पक्षियों की चहचहाट से गूंज उठेगा। 9 फरवरी को गांधी बाग में बर्ड वाचिंग शो का आयोजन किया जा रहा है। इस शो में शहर वासियों को 50 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों को देखने का अवसर मिलेगा।

सुबह 6 से 10 बजे

इस शो का आयोजन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। शो के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों समेत आजमन को आमंत्रित किया जाएगा।

संरक्षण का संदेश

इस दौरान गांधी बाग में वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा।

दूर होंगी जिज्ञासाएं

इस अवसर पर विभिन्न वन अधिकारी और पक्षी विशेषज्ञ लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के बारे में रोचक जानकारियां देंगे और पक्षियों के संबंध में लोगों की जिज्ञासा व सवालों के जवाब भी देंगे।

कलेक्शन की झलकियां

इस बार इस बर्ड वांचिंग डे मेरठ के पक्षी विशेषज्ञ रजत भार्गव की पुस्तक बर्डस ऑफ मेरठ पुस्तक के चित्रों की प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस पुस्तक में मेरठ में पाए जाने वाले कई ऐसे पक्षियों के चित्र शामिल हैं जो विलुप्त प्राय हैं और केवल मेरठ में ही पाई जाती है। इनमें ग्रे होनवेल, रोजरिंग और मुनिया आदि पक्षियों के चित्र प्रमुख रहेंगे।