- 32 प्रजातियों के करीब 2500 प¨रदे आसन वेटलैंड में कर रहे प्रवास

- शिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए बढ़ाई गई गश्त

DEHRADUN: ठंड बढ़ने के साथ आसन वेटलैंड में प्रवासी परिंदों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वर्तमान में आसन वेटलैंड में देशी-विदेशी 32 प्रजातियों के करीब 2500 प¨रदे प्रवास कर रहे हैं। शिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए चकराता वन प्रभाग की आसन रेंज की टीम रात-दिन गश्त कर रही है।

अप्रैल के फ‌र्स्ट वीक तक रहेंगे परिंदे

आसन नमभूमि में अक्टूबर की शुरुआत में ही प्रवासी प¨रदों का आना शुरू हो जाता है। प¨रदे अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक यहां प्रवास करते हैं। इसके बाद वे वापस लौट जाते हैं। इस बार अभी तक देशी-विदेशी फ्ख् प्रजातियों के करीब ख्भ्00 प¨रदे आसन वेटलैंड पहुंच चुके हैं। पक्षी अपने रंग-बिरंगे पंखों व आकर्षक छवि से पक्षी प्रेमियों को लुभा रहे हैं।

पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा

प्रवासी प¨रदों के आने के साथ ही शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका के चलते चकराता वन प्रभाग की आसन रेंज की टीम सतर्कता बरत रही है। रात में गश्त करने वाली टीम में सशस्त्र वन कर्मी नाइट विजन दूरबीन से प्रवासी प¨रदों की सुरक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही परिंदों को देखने के लिए रोजना बड़ी संख्या में पर्यटक भी आसन वेटलैंड पहुंच रहे हैं। चकराता वन प्रभाग की आसन रेंज के रेंजर जवाहर सिंह तोमर ने बताया कि क्षेत्र में प्रवासी प¨रदों की सुरक्षा बढ़ायी गई है।

इन प्रजातियों के प¨रदें पहुंचे आसन वेटलैंड

आसन नमभूमि में वर्तमान में नार्दन पिनटेल्स, इरोशियन विजन, कॉम्ब डक, इरोशियन विजन, कॉमन ¨कगफिशर, व्हाइड थ्रोटेड ¨कगफिशर, पाइड ¨कगफिशर, रेड नेक्ड आइबीज, इंडियन पांड हेरोन, पर्पल हेरोन, ब्लैक ¨वग्ड सिल्ट, कॉमन कूट, कॉमन पोचार्ड, टफ्टेड, रुडी शेलडक, हार्नबिल, रेड क्रसटेड, मलार्ड, गैडवॉल, ग्रे हेरोन, लिटिल ग्रेब, स्पॉट बिलडक, इंडियन कोरमोरेंट, ग्रेट कोरमोरेंट प्रजातियों के प¨रदे प्रवास कर रहे हैं।