LUCKNOW :

कथक की पहचान रही बिंदादीन ड्योढ़ी के एक साल पूरे होने का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कलाश्रम व अल्पना संस्था की ओर से बंसतोत्सव का आयोजन बिंदादीन ड्योढ़ी पर किया जाएगा। इसमें पंडित बिरजू महाराज लखनवाइट्स को लखनऊ घराने से परिचित कराएंगे। इस दौरान वह अपनी बंदिशों से समां भी बांधेंगे। यह समारोह 1 से 3 फरवरी तक मनाया जायेगा। जिसमें कथक गुरु पंडित बिरजू महाराज भी शामिल होंगे।

कथक संग्रहालय में तब्दील हो चुके कालका बिंदादीन ड्योढ़ी पर देश विदेश से आये कथक के शिष्य कलाकार अपनी प्रस्तुति से अपने गुरु के आगे हाजिरी लाएंगे।

आज होगा सरस्वती पूजन

आज सरस्वती पूजन के बाद बिरजू महाराज अपने बाबा बिंदादीन की बंदिशों को पेश करेंगे। दो फरवरी को ड्योढ़ी पर कथक के नये आयामों और शास्त्रीय पक्षों पर केंद्रित परिचर्चा होगी। वहीं तीन फरवरी को संगीत नाटक अकादमी में कथक प्रस्तुतियां होंगी।

मुंबई के कलाकार देंगे प्रस्तुति

प्रोग्राम में देश के कोने-कोने से बिरजू महाराज के शिष्य अपनी प्रस्तुति देंगे। इस दौरान मुंबई, पुणे, कोलकाता से शिष्य आएंगे। समारोह में लखनऊ कथक घराने की परंपरा, शुरुआत व आज के हालात पर व्याख्यान भी होगा।