-गर्म पानी, चाय, नाश्ता, लंगर की है सुविधा

-टेंटसिटी से गुरुद्वारा जाने-आने के लिए गाड़ी की सुविधा

PATNA CITY : चौकशिकारपुर आरओबी के साउथ फ्लैंक से नीचे लेफ्ट साइड में गुरुद्वारा बाललीला मैनी संगत द्वारा टेंटसिटी बसाया गया है। यहां वह तमाम सुविधाएं हैं, जो होटल में मिल सकती हैं। तभी तो यहां रह रही संगतों के मुंह से निकल जाता है कि मत पूछिए यहां न ठंड है और न ही कोई परेशानी।

माता गुजरी यात्री निवास

संत बाबा कश्मीर सिंह भूरिवाले ने टेंटसिटी को बसाया है। यहां ही आते ही पुलिस चेकिंग करती है। तसल्ली होने के बाद ही अंदर जाने देते हैं। आरओबी के रेलिंग पर झंडा-पताका लहरा रहा है। माता गुजरी यात्री निवास लिखा तोरण द्वार लोगों का स्वागत करता है। करीब दो हजार लोगों के रहने की व्यवस्था है। फिलहाल यहां म्भ्0 परिवार के लोग रह रहे हें। हर टेंट के बाहर पौधा हरियाली बिखेर रहा है। टेंट में वेंटिलेशन की सुविधा। जमीन पर पुआल के ऊपर दरी और फिर गद्दा। संगतों को अलग से कंबल और गद्दे। कमरे के पीछे ट्वॉयलेट। मोबाइल चार्ज करने के लिए चार स्थानों पर प्वाइंट। टंकी में ही पानी गर्म करने की मशीन। रिसेप्शन पर बैठे हरविंदर सिंह कहते हैं कि संगतों के आने का दौर जारी है।

चार कोने पर वॉच टावर

सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर नहीं मार सके। हर समय महिला और पुरुष जवान गश्त करते हैं। सफाई ऐसी कि कहीं कागज का टुकड़ा या जूठा न मिले। मिट्टी पर लगातार पानी डाल कर झाड़ू लगाने का दौर चल रहा है। रात में टेंट के चारों ओर पुलिस वाले राउंड कर वॉच टावर से निगरानी कर रहे हैं। संगतों के लिए गठरी घर भी बनाया गया है। यहां संगत (श्रद्धालु) अपना सामान रख सकते हैं और बिछावन से लेकर कंबल भी ले सकते हैं। इस टेंटसिटी में बाबा सुखविंदर उर्फ सुक्खा सिंह आकर जायजा लेते रहते हैं। वैसे यहां की जिम्मेवारी बाबा प्रकट सिंह को सौंपी गई है।

फैमिली के साथ ख्भ् की रात आए। यहां जो सुविधा दी गई है, वह होटल में संभव नहीं है।

कुलजीत कौर, सिख संगत

टेंट में गर्मी लगने पर कुछ देर के लिए बाहर निकल पड़ते हैं। बेहतर सुविधा है गुरु की नगरी में।

गुरजीत कौर, संगत, अमृतसर

गुरु घर का शबद कीर्तन सुनने से लेकर रहने और लंगर तक की सुविधा मिल गई। और क्या चाहिए।

इकबाल सिंह, लुधियाना