1 . छेत्री का जन्म तेलंगाना के सिकंदराबाद में हुआ था। इनके माता-पिता का नाम क्रमश: सुशीला और खरगा है।  

2 . इनकी पढ़ाई अलग-अलग शहरों में अलग-अलग स्कूल से पूरी हुई। जैसे गंगटोक, दार्जलिंग, कोलकाता और दिल्ली से।

3 . अपने प्रोफेशनल कॅरियर को शुरू करते समय इनका पहला मूव 2002 में मोहन बागान एथलेटिक क्लब में उठा।  

4 . इंडियन सुपर लीग के लिए बेंगलुरु की तरफ से इंडियन फुटबॉल क्लब मुंबई सिटी एफ सी ने 2015 में इनको साइन किया।

5 . छेत्री, मोहम्मद सलेम और बाइचुंग भूटिया के बाद फॉरेन क्लब के लिए खेलने वाले तीसरे भारतीय फुटबॉलर बने। ये तब हुआ जब उनको 2010 में कान्सास सिटी विजार्ड्स के लिए चुना गया।

6 . इंदर सिंह के बाद छेत्री ऐसे दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी थे, जिन्होंने एशियन कप में एक से ज्यादा खेलों में गोल्स लिए।

7 . सुनील छेत्री 47 गोल्स के साथ अब तक भारत में कम समय में सबसे ज्यादा गोल्स लेने वाले खिलाड़ी हैं।

8 . इन्होंने 2007, 2009 और 2012 के नेहरू कप और 2011 में SAFF चैम्पियनशिप में भारतीय टीम को जीत दिलाने में काफी मदद की।

9 . छेत्री को 2007, 2011, 2013 और 2014 में (कुल चार बार) AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।

10 . सुनील छेत्री प्ले स्टेशन और फीफा के बहुत बड़े फैन हैं।

11 . इनकी पसंदीदा फुटबॉल टीम है FC बार्सिलोना टीम।

12 . बॉलीवुड में इनकी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं कोंकणा सेन शर्मा।

Hindi News from Sports News Desk

inextlive from News Desk