-कन्हैया का भगत सिंह से तुलना करने पर भड़के भाजपाई

-बच्चा पार्क से बेगमपुल तक निकाला जुलूस

Meerut : शशि थरूर द्वारा जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया की शहीद भगत सिंह से तुलना करने पर भाजपा भड़क उठी। भाजपा ने शशि थरूर का पुतला फूंका। बच्चा पार्क से बेगमपुल तक मार्च निकाला। कांगे्रस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

शशि मानसिक संतुलन खोया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और शहर विधायक डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता बच्चा पार्क पर इकठ्ठा हुए। वाजपेयी ने कहा कि शशि थरूर का मानसिक संतुलन खो गया है। इसीलिए वह शहीद भगत सिंह की तुलना जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया से कर रहे हैं। कन्हैया देशद्रोह का आरोपी और शहीद भगत सिंह ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान दे दी थी।

कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी

भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किसी से भी हाथ मिलाने को तैयार है। चाहे फिर वह देशद्रोही क्यों न हो। राहुल गांधी ने कन्हैया को अपने घर बुलाकर इसका सबूत भी दे दिया। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक रविंद्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, विवेक वाजपेयी, मनोज वर्मा, शेखर त्यागी, लोमस, नीरज त्यागी, सतीश गर्ग आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।