- मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर सिटी में भाजपाइयों ने काटा 272 किलो का केक

- भाजपाइयों ने मनाया जश्न, महिलाओं ने गाए मंगल गीत, जमकर लगाए ठुमके

AGRA देश में भगवा के भगवान यानि मोदी की जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फ्राइडे को जगह-जगह जश्न मनाया। बोदला रोड पर लक्ष्मी मैरिज होम के आगे भाजपाइयों ने ख्7ख् किलो का केट काटकर मोदी के पीएम बनने पर खुशी जाहिर की। मोदी की जीत से हर वर्ग के लोगों में खुशी देखनेो मिली।

खूब किया डांस

मोदी की जीत पर केवल पुरुषों ने ही नहीं बल्कि महिलाओं ने भी मोदी गान गाकर अपनी खुशी जाहिर की। ढोलक, मजीरों की थाप पर सिटी की महिलाओं ने खूब इंज्वाय किया।

खूब लगाए मोदी के नारे

मोदी की जीत से उत्साहित आगराइट्स ने बोदला रोड स्थित मैरिज होम के सामने भाजपाइयों ने हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे लगाकर मोदी की जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर मोदी की जीत की खुशी दिखाई दी।

गुब्बारे फोड़कर मनाया जश्न

मोदी की जीत से प्रसन्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले ही जश्न की तैयारी कर रखी थीं। फ्राइडे को रिजल्ट निकलने के साथ ही बोदला रोड पर लक्ष्मी मैरिज होम के सामने मंच को गुब्बारों से सजाया गया था। जिन्हें फोड़कर भाजपाइयों नेश्न मनाया।

इन्होंने मनाया जश्न

मुकेश पालीवाल, केएम सिंघल, पायल सिंह, राम अग्रवाल, राजेश गुप्ता, कौशल अग्रवाल, लक्ष्मीकांत शर्मा, अपर्णा सिंह, ललित अग्रवाल, सुधीर गोयल, संजय मिश्र, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।

'पूरे देश की जनता परिवर्तन चाहती थी क्योंकि वह यूपीए सरकार से त्रस्त हो चुकी थी। मोदी ही एक मात्र विकल्प देश की जनता के पास बचा था.'

वीरेन्द्र अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ता

'मोदी जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी। देश के लोग अपने आप को सेफ महसूस करेंगे। इसी उम्मीद के साथ लोगों ने बढ़े हुए जनाधार के साथ वोट मोदी को दिया है.'

अर्पित चित्रांश, भाजपा

'लोकतंत्र के इतिहास में इतनी बढ़ी जीत पहले कभी नहीं हुई। इसकी वजह भी साफ है कि देश की जनता आए दिन होने वाले भ्रष्टाचार व महंगाई से परेशान हो गई थी.'

संजय मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता

'केवल बीजेपी कार्यकर्ताओं में ही खुशी नहीं है बल्कि आज देश के हर उस वोटर के जेहन में खुशी है जिसने देश के सुंदर भविष्य की कल्पना की थी। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की जनता अब एक बार फिर सुंदर देश की कल्पना करने लगी है.'

दीपक अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ता

'कांग्रेस ने देश में दस साल शासन किया। दस साल में महंगाई वृद्धि तीव्र गति से बढ़ी, आए दिन नए भ्रष्टाचार के मामले बढ़े। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए देश की जनता को केवल मोदी ही एक मात्र विकल्प दिखाई दे रहा था.'

सुधीर गोयल, भाजपा कार्यकर्ता

'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी यूं ही नहीं कहा जा रहा है। इसके पीछे लोगों की उम्मीदें और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। लोगों के अंदर बदलाव की उम्मीद थी जो अब पूरी हुई है.'

विशाल शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता