योजना

भाजपा के विस्तारक मजबूत करेंगे सगठन

विस्तारक बनाएंगे 'मेरा घर - भाजपा का घर'

- भाजपा ने निकाय चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव की शुरू की तैयारी

- कार्यकर्ताओं को एक माह के लिए विस्तारक निकाला

आई एक्सक्लूसिव

मेरठ। भाजपा ने आरएसएस के तर्ज पर विस्तार की योजना शुरू की है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष को मनाने के लिए यह योजना शुरू की है। जन्म शताब्दी वर्ष मनाने के साथ भाजपा निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। निकाय चुनाव के साथ भाजपा लोकसभा चुनाव को भी टारगेट करके चल रही है। जिससे लोकसभा चुनाव में यूपी को फिर से फतह किया जा सके।

मजबूत करेंगे संगठन

भाजपा ने विस्तारक योजना के तहत उत्तर प्रदेश में बीस हजार विस्तारक निकालने की योजना तैयार की है। इसके लिए कई जिलों में विस्तारक भेज भी दिए गए हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए 20 हजार पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इन कार्यकर्ताओं को विस्तारक नाम दिया गया है। ये सभी कार्यकर्ता जिले स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

मिल रही ट्रेनिंग

भाजपा ने यूपी में बीस हजार विस्तारक निकाले हैं। उनको संगठन के मजबूत करने के लिए ट्रैनिंग दी जा रही है। ट्रैनिंग के दौरान विस्तारकों को भाजपा को घर-घर तक कैसे पहुंचाना है और जिला स्तर पर संगठन को कैसे मजबूत करना है।

इलाकों में होगी तैनाती

भाजपा ने विस्तारकों को उन स्थानों पर तैनात किया है जहां पर भाजपा को लोकसभा या फिर विधानसभा चुनाव में कम वोट मिले हैं। उन स्थानों को मजबूत कर निकाय चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप किया जा सके।

आरएसएस का सहारा

भाजपा ने अपनी विस्तारक योजना को साकार करने के लिए आरएसएस और उसके संगठनों का सहारा लिया है। उसमें कार्यकर्ताओं का चयन कर उनकों विस्तारक के रूप में निकाला गया है।

मेरठ में 68 विस्तारक

भाजपा ने इसके लिए मेरठ में 68 विस्तारक निकाले हैं। यह विस्तारक घर-घर जाएंगे। घरों में जाकर 'मेरा घर भाजपा का घर' नाम का एक स्टीकर चस्पा करेंगे। पंडित दीनदयान उपाध्याय के जीवन परिचय से संबंधित फोल्डर और एक भाजपा का झंडा घरों पर लगाएंगे।

पंडित दीनदयान जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसी के तहत भाजपा ने विस्तारक योजना शुरू की है। विस्तारक घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

-करुणेश नंदन गर्ग

महानगर अध्यक्ष, भाजपा