आगरा। उप मुख्यमंत्री दिनेश कुमार शर्मा ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एमपी और राजस्थान में भाजपा को कांगे्रस से प्रतिशत वोट कम नहीं मिला है, बल्कि अधिक मिला है। सैकड़ों सीट ऐसी थीं जिन पर भाजपा प्रत्याशी बहुत ही कम वोटों से हारे हैं।

जनता ने नहीं करारा

उन्होंने कहा कि राजस्थान और एमपी की जनता ने भाजपा को नकारा नहीं है, बल्कि भरपूर सहयोग किया है। एमपी में तीन बार से लगातार भाजपा की सरकार होने के बाद भी पार्टी का जनाधार गिरा नहीं है। दो सीट के अंतर को ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। एमपी सहित राजस्थान में सैकड़ों की संख्या में ऐसे भाजपा प्रत्याशी हैं, जो काफी नजदीकी मुकाबले से हारे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हाल ही में हुए स्थानीय चुनाव में भाजपा पांचों सीटों पर जीती है। भाजपा के प्रति आम जनता का लगाव है।