प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, रेप और मर्डर को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मार्च निकाली। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, करुणा शुक्ला, प्रेमलता कटियार सहित कई कार्यकर्ता नगर कार्यालय से राजभवन की ओर मार्च करने के लिए निकले लेकिन रास्ते में बैरीकैडिंग पार करते समय बलप्रयोग किया गया।

इस दौरान आशुतोष टंडन, दिनेश तिवारी, मनीष शुक्ला, डॉ.मधु मिश्रा, बबिता सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान पूरा इलाका जाम की चपेट में रहा। कलराज मिश्र और लालजी टंडन ने बल प्रयोग की निंदा की है।