रांची : मंगलवार को भाजपा, कांग्रेस और जेएमएम ने अपने-अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कयास के विपरीत रांची नगर निगम में पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बदले हैं। यहां आशा लकड़ा को महापौर और संजीव विजयवर्गीय को उपमहापौर का प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी दफ्तर में मंगलवार को महामंत्री दीपक प्रकाश ने प्रत्याशियों की सूची जारी की।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी

प्रदेश कांग्रेस निकाय चुनाव समिति के संयोजक रवींद्र सिंह ने बताया कि पार्टी ने रांची नगर निगम से मेयर पद के लिए अजय तिर्की एवं डिप्टी मेयर के लिए डॉ। राजेश गुप्ता छोटू को अपना कैंडिडेट बनाया है।

वर्षा गाड़ी होंगी झामुमो से

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से भी नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। झामुमो ने रांची में मेयर पद के लिए वर्षा गाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से शेष बचे उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी करने की बात कही गई है।