आड़े हाथों लिया

आज फिर देश में असहिष्णुता के मुद्दे पर चर्चा पर हो रही है। इस बार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान देश में असहिष्णुता  होने की बात कही। आमिर खान के इस बयान के बाद से लोग उनकी सोच और समझ पर उंगली उठा रहे है। बॉलीवुड में भी लोग उनके इस बयान को गलत बता रहे हैं। ऐसे में बीजेपी नेताओं ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया हैं। इस संबंध में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का कहना है कि आमिर को भारत अच्छा नहीं लगता तो क्या ईरान-इराक पसंद हैं। क्या उनकी पत्नी अब तालिबान में रहेंगी? आमिर आखिर किसके इशारों पर ऐसा बयान दे रहे हैं। यदि वे खुद ऐसा बोल रहे हैं तो उनका मन गंदा है। क्या आमिर देश में औरंगजेब का शासन चाहते हैं?

माफी मांगनी चाहिए

वहीं इसके अलावा भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आमिर खान डर नहीं रहे हैं बल्कि लोगों को डरा रहे हैं। कांग्रेस पर दंगे करवाने के अनगिनत आरोप लगे हों, उसे असहिष्णुता की बात नहीं करनी चाहिए। राहुल गांधी देश को असहिष्णुता के बारे में न बताएं। इसके अलावा भाजपा प्रवक्ता डॉ. संवित पात्रा ने का कहना है कि 'अतुल्य भारत' 'असहिष्णु भारत' कैसे हो सकता है? भरोसा नहीं हो रहा आमिर खान ने यह बयान दिया है। यह बात समझ नहीं आ रही है कि आखिर आमिर कहां रहे हैं। वे क्यों ऐसे बयान दे रहे हैं। भाजपा सांसद और फिल्म कलाकार मनोज तिवारी का कहना है कि आमिर का बयान काफी दुखदाई है। उन्होंने भारत देश को कलंकित किया है। उआमिर को इस देश से माफी मांगनी चाहिए।

किरन राव काफी डरी

इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल का कहना है कि कोई भी देशभक्त अपनी मातृभूमि को छोड़कर नहीं जाता। वो उसकी सेवा करता है। जीना यहां मरना यहां। आखिर आमिर ऐसा क्यों बोले यह बात गले से नहीं उतर रही है।गौरतलब है कि अभिनेता आमिर खान का कल असहिष्णुता के मुद्दे पर एक कार्यक्रम में कहना था कि उनकी पत्नी किरन राव काफी डरी हुई थीं। उनके भी मन में देश छोड़ने का विचार आया था। जिससे साफ है कि किसी भी समाज के लिए सुरक्षा का भाव और न्याय का आश्वासन बेहद जरूरी है। पिछले कुछ महीनों से देश में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। इसके साथ ही उन्होंने सम्मान वापसी करने वालों का भी समर्थन किया था।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk