नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की पहली बैठक में गरजे जिलाध्यक्ष

PRATAPGARH भाजपा जिला कार्यालय पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की पहली बैठक में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीति, नीति व कीर्ति तय करते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी सपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

प्रदेश सरकार पर हमला

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा समय प्रदेश की जनता में असुरक्षा की भावना समा गई है। हत्या, लूट समेत आपराधिक घटनाओं से पूरा प्रदेश दहला हुआ है। सपा सरकार धृतराष्ट्र की तरह सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा देने में लगी है। उन्होंने कहा कि आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र ने कहा कि भाजपा एक इकाई नहीं बल्कि 35 मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की परिवार है। कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं मनोबल में वृद्धि के लिए पार्टी संकल्पबद्ध है। कारोबार, खेत खलिहान के साथ हमें देश सेवा के लिए अमूल्य समय निकालना चाहिए। संचालन अजय प्रताप सिंह ने किया।

भाजपाइयों का लगा मजमा

इस मौके पर जवाहरलाल श्रीवास्तव, धीरज ओझा, संजय सिंह, लवलेश पांडेय, राम मनोहर मौर्य, संतोष तिवारी, अंशुमान सिंह, भाईलाल सोनी, सतीश उपाध्याय, विजय तिवारी, प्रियांचल शुक्ला, अर¨वद शुक्ला, अशोक त्रिपाठी, धर्मेंद्र मिश्र, जितेंद्र तिवारी, देवेंद्र सिंह, अर¨वद शुक्ला, देवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद सभी लोगों ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।