- 'राष्ट्र उत्थान में ब्रह्मा समाज की भूमिका' विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी

<- 'राष्ट्र उत्थान में ब्रह्मा समाज की भूमिका' विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी

BAREILLY

BAREILLY

'राष्ट्र उत्थान में ब्रह्मा समाज की भूमिका' विषय पर संडे को आईएमए हॉल के सभागार में ब्राह्माण महासभा की संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्यअतिथि बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी का शुभारम्भ किया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया।

ब्रह्मा समाज राष्ट्र उत्थान की धुरी है

मुख्य अतिथि विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि विद्यार्थियों को तराशने का कार्य गुरु का होता है। वह गुरु का अनुसरण कर आगे बढ़ते हैं। इसलिए ब्रह्मा समाज को गुरु की भूमिका निभाकर देश के कर्णधारों का मार्ग प्रशस्त करना होगा। वहीं संगोष्ठी में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी ने बताया कि जिस प्रकार गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। ठीक उसी प्रकार ब्रह्मा समाज राष्ट्र उत्थान की धुरी है, लेकिन जातिगत व्यवस्था के कारण समाज दिशाहीन होता जा रहा है। इसलिए ब्राह्माणों को समाज की दशा और दिशा तय करने के लिए महती भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में महासभा के पूर्वी प्रदेश महामंत्री डॉ। योगेश कुमार शर्मा, पश्चिमी प्रदेश महामंत्री धर्मेद्र शर्मा, महंत कमल नयन दास, बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ। अजय शर्मा, राजकुमार शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, पवन मिश्रा, डॉ। अभिनव भारद्वाज, देवेंद्र मिश्र, डॉ। धनपाल शर्मा, शशि शर्मा, बीना शर्मा, इंद्र प्रकाश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

इन्हें किया सम्मानित

इस मौके पर डॉ। एमपी गोस्वामी स्मृति पुरस्कार डॉ। कविता शर्मा को तथा डॉ। ऊषा शर्मा स्मृति पुरस्कार जयदेवी संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ। नारायण दास शर्मा को प्रदान किया गया। इसके अलावा नवनिर्वाचित निकाय अध्यक्ष, पार्षद व सभासदों को सम्मानित किया गया।