भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, बिहार से शुरू हुई है हर परिवर्तन की लड़ाई

PATNA : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने औरंगाबाद के गांधी मैदान और नबीनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा सोनिया, राहुल, नीतीश और लालू पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि परिवर्तन की लड़ाई हमेशा बिहार से शुरू हुई है। इस बार की भी लड़ाई नया इतिहास रचने जा रही है। नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि वो भाजपा के बारे में गलत प्रचार कर वोट क्यों मांग रहे हैं? जनता को बरगलाकर वोट मांगना बंद करें। वहीं लालू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका शासन जंगलराज के लिए जाना गया। दूसरी ओर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार महंगाई और घोटाले के लिए जानी गई। राजनाथ ने भीड़ से सुशील कुमार सिंह एवं नवीनगर में काराकाट लोकसभा प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को जीताने का आह्वान किया। कहा कि नमो पीएम एवं सुशील सिंह सांसद बनेंगे तो अधूरा पड़ा उत्तर कोयल नहर अवश्य पूरा होगा।