जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

<जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: सत्ता में आने के बाद भाजपा का उददेश्य सत्ता भोग नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन लाना है। पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक बनाने के लिए काम नहीं करते। हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समाज में अंतिम व्यक्ति के विकास की कल्पना को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कही। वे गुरुवार को प्रयाग संगीत समिति में पं। दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती समारोह के तहत आयोजित 'एकात्म मानववाद' विषयक गोष्ठी व जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

केंद्र के मार्ग पर प्रदेश सरकार

बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए क्0म् योजनाएं शुरू की हैं और प्रदेश सरकार भी वही करने की तैयारी में है। हमें दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलते हुए भारतीय संस्कृति के आधार पर भारत का नवनिर्माण करना है। दीनदयाल ने भारतीय चिंतन व परंपराओं के साथ आधुनिकता का संदेश दिया था। वे भारत को भूखंड नहीं बल्कि माता मानते थे और हर देशवासी का इससे भावनात्मक जुड़ाव है। काशी क्षेत्र अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने दीनदयाल के कृतित्व पर चर्चा की।

विचारधारा पर आधारित है बीजेपी

सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को किसी नेता के जिंदाबाद का नारा नहीं लगाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी व्यक्तिवादी नहीं विचारधारा वाली पार्टी है। आंतरिक लोकतंत्र के चलते कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और इसी वजह से आज भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि जिंदाबाद की जगह वंदेमातरम या भारत माता की जय का नारा लगाएं। कार्यक्रम में मेयर अभिलाषा गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ। नरेंद्र सिंह गौर, विधायक नीलम करवरिया, हर्षवर्धन बाजपेई, डॉ। अजय भारती, डॉ। एलएस ओझा ने बंसल का स्वागत किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्त ने किया। संयोजन प्रवीण शुक्ल, संचालन कुंजबिहारी मिश्र ने किया। इस दौरान गिरि बाबा, रत्‍‌नाकर पांडेय, शशि वाष्र्णेय, मुरारीलाल अग्रवाल, अनामिका चौधरी, गणेश केसरवानी, दिवाकर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।