- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले, 55 तस्वीरों में खोल दूंगा इंतजामिया का राज

- एल-ब्लॉक की घटना की तरह इस घटना को भी ठंडे बस्ते में न डाले प्रशासन

मेरठ : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आरोप लगाया कि पुलिस फोर्स एक्शन में होता तो ऐसे हालात नहीं बनते। वाजपेयी ने कहा कि उनके पास शनिवार को हुए साम्प्रदायिक बवाल की 55 तस्वीरें हैं, जिनमें साफतौर पर पुलिस-प्रशासन की पोल खुल रही है। डॉ। लक्ष्मीकांत ने सीधे तौर पर डीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन बजे तक उनका घर से न निकलना दर्शाता है कि वे इस घटना पर कितने गंभीर थे। उन्होंने बवाल बढ़ने से रोकथाम में नाकाम व दोषी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वाजपेयी ने घायलों की नि:शुल्क चिकित्सा की मांग की। गंभीर घायलों को पांच लाख और सामान्य घायलों को एक-एक लाख मुआवजा की मांग उठाई। बोले कि घायलों के इलाज के लिए बीजेपी भी मदद को तैयार है। उन्होंने कहा कि एल-ब्लॉक की घटना की तरह इसे ठंडे बस्ते में न डालकर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे।