भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयाग पहुंचे

ALLAHABAD: आगामी निकाय चुनाव भाजपा पूरे दमखम से लड़ेगी। विधानसभा की तर्ज पर इस चुनाव में भी पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। मंगलवार शाम होटल गैलेक्सी में पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ। महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों, पिछड़ों के लिए काम कर रही है। लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।

जनता तक पहुंचानी होगी बात

डॉ। पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध पर नकेल कसने के लिए बेहतर काम हो रहे हैं। इसका असर दिखने लगा है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ की मजबूती के लिए काम करे। जनता का विश्वास जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। योगी आदित्यनाथ ने कम समय में बेहतर काम किया है। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्त 'नंदी', विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, डॉ। एलएस ओझा, प्रभाशंकर पांडेय, नरेंद्रदेव पांडेय, अशोक दुबे, अभिलाषा गुप्ता, शशांक शेखर पांडेय, योगेश गोयल आदि शामिल रहे।