द्मड्डठ्ठश्चह्वह्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

यन्हृक्कक्त्र : समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराधीकरण चरम पर है। सपा के लोग जमीन कब्जाने और गुण्डागर्दी कर वसूली में लगे हुए हैं। पब्लिक सब देख रही है। आगामी चुनाव में सपा साफ, बसपा हाफ और भाजपा टॉप पर होगी।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कानपुर में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जातिवाद, परिवारवाद के खत्म होने का। भाजपा विकासवाद का मुद्दा लेकर चुनाव मैदान में आई है। 265 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा इस बार सरकार बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ता अपना पसीना बहाने में कोई कसर न छोड़ें। मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा-बसपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। इस बार जनता इन दोनों को सबक सिखा देगी। एक अन्य सवाल पर बोले कि भाजपा के पास चेहरों की कमी नहीं है। हर कार्यकर्ता एक चेहरा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा को वोट बरसे उसी तरह 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा विजयी होगी।