आगरा। नगरीय निकाय चुनाव के शुक्रवार को चुनाव परिणाम आए, जिसमें भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन ने 74 हजार वोटों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही 100 पार्षद पदों में से 53 पर भाजपा का कब्जा हुआ है। वहीं नगर पंचायत और नगर पालिका परिषदों में भी भाजपा का पलड़ा भारी रहा। भाजपा का नगर निगम से लेकर नगर पालिका और नगर पंचायतों में अधिकांश सीटों पर कब्जा रहा। आठ वे राउंड तक हारे नवीन जैन आठ वे राउंड तक नवीन जैन बसपा से हारते रहे। इसके बाद जैसे जैसे राउंडों की संख्या बढ़ती गई वैसे वैसे वे बसपा के दिगम्बर सिंह धाकरे की लीड को कम करते आए। 16 राउंड तक भाजपा बसपा से आगे निकल गई। इसके बाद 20 राउंड तक भाजपा ने करीब 42 हजार वोटो से लीड बना ली। इसके बाद बसपा लगातार भाजपा से पीछे होती रही। बसपा आखिर तक भाजपा के करीब भी नहीं पहुंच सकी। इसके बाद बसपा खेमा वहां से धीरे धीरे खिसकने लगा। मेयर पद के लिए कुल 26 राउंड थे। भाजपा की 20 वे राउंड पर ही जीत साफ हो गई थी। भाजपाई खेमे में नारेबाजी शुरू हो गई थी। जय श्रीराम के नारे लगना शुरू हो गया। वहां से सपा कांग्रेस और बसपा के नेता व कार्यकर्ता खिसकते रहे। नवीन जैन भाजपा 217881 दिगम्बर सिंह धाकरे बसपा 143559 राहुल चतुर्वेदी सपा 49788 चौधरी बसीर निर्दलीय 35243 विनोद बंसल कांग्रेस 22554 विमल निर्दलीय 10986 लोचन चौधरी रालोद 5373 राजेश गुप्ता आप 5219 हरीशचंद भारती निर्दलीय 3360 अशोक निर्दलीय 2210 महावीर ंिसह निर्दलीय 3421 महेश कुमार चौधरी निर्दलीय 1295 सुमन श्रीवास्तव निर्दलीय 4834 नोटा 3671 कुल पड़ा वोट 509394