- थराली उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने कांग्रेस के प्रो। जीतराम को 1981 वोटों से हराया

- जीत के बाद प्रदेश में कई स्थानों पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

GOPESHWAR: थराली विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के प्रो। जीतराम को 1981 वोटों से मात दी। कांग्रेस को छोड़ अन्य तीन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। जीत के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भाजपाईयों ने जश्न मनाया।

भाजपा के फिर 57 विधायक

भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन से खाली हुई थराली विधानसभा सीट पर भाजपा ने स्व। शाह की पत्नी व चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह को प्रत्याशी बनाया। जबकि कांग्रेस से प्रो। जीतराम ने चुनाव लड़ा। हालांकि इस बार जीत का अंतर आधे से भी कम रहा। पिछली बार भाजपा ने यह सीट 4800 मतों के अंतर से जीती थी। 70 सदस्यीय निर्वाचित विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या फिर 57 हो गई है।

28 मई को हुआ था मतदान

थराली सीट पर बीती 28 मई को मतदान हुआ था। गुरुवार को मतगणना कुलसारी के इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई। डाक मतपत्रों की गणना आरओ टेबल पर की गई। मतगणना कुल 15 चक्रों में संपन्न हुई। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह को कुल 25737 मत मिले, जबकि कांग्रेस के प्रो। जीतराम को 23756 मत प्राप्त हुए। भाकपा के कुंवर राम को 1034, उत्तराखंड क्रांति दल के कस्बी लाल को 1365, निर्दलीय बीरी राम को 558 मत मिले। इस बार 705 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। पोस्टल बैलेट से भाजपा को 120, कांग्रेस को 26 और भाकपा को एक मत हासिल हुआ, जबकि चार मत नोटा को पड़े। उक्रांद व निर्दलीय को पोस्टल बैलेट में कोई मत नहीं मिला। कुल 53184 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।