1- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
2005 में आई यशराज बैनर की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए पहले सलमान से बात की गई थी। किन्हीं कारणों के चलते जब सलमान ने मना कर दिया तो फिल्म शाहरूख खान को ऑफर हुई। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
2- बाजीगर
अब्बास-मस्तान की थ्रिलर मूवी बाजीगर में निगेटिव रोल निभाने के चलते सलमान ने इस फिल्म से भी अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। बाद में निगेटिव शेड वाला रोल शाहरूख ने निभाया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
3- जोश
क्राइम ड्रामा मूवी जोश में मैक्स के रोल के लिए सलमान के पास डेट्स की प्रॉब्लम थी। जब सलमान ने मना किया तो यह रोल शाहरूख की झोली मे जा गिरा फिल्म सुपरहिट रही।
4- चक दे इंडिया
फिल्म चक दे इंडिया में हॉकी कोच कबीर खान का रोल सलमान को देखकर लिखा गया था। डेट्स की प्रॉब्लम के चलते सलमान ने यह फिल्म करने से इंकार कर दिया। बाद में कोच कबीर खान का रोल शाहरूख ने निभाया और इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता।
5- कल हो ना हो
रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा मूवी कल हो न हो के लिए सैफ अली खान वाला रोल पहले सलमान खान को करना था। लेकिन शाहरूख और सलमान के बीच चल रहे कोल्ड वार और शाहरूख के अपोजिट सेकंड रोल मिलने के कारण सलमान ने फिल्म ठुकरा दी। यह मूवी बाद में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk