- पुरानी पर6परा 2ात्म, अभी तक ओपीडी के व1त ही बैठते थे डॉ1टर

- दैनिक जागरण आईने1स्ट ने प्रकाशित की थी खबर, लिया गया संज्ञान

DEHRADUN : दून अस्पताल के ब्लड बैंक की वर्षो पुरानी परम्परा खत्म करते हुए यहां अब 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के आदेश दिये गये हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे। अब से पहले ब्लड बैंक में केवल ओपीडी टाइम में ही डॉक्टर बैठते थे। इसके बाद ब्लड रिप्लेसमेंट नहीं हो पाता था।

शिफ्ट में लगेगी ड्यूटी

ब्लड बैंक में चार डॉक्टर नियुक्त हैं। ये सभी डॉक्टर सुबह 9 बजे से 3 बजे तक ही बैठते रहे हैं। यह परम्परा ब्लड बैंक में वर्षो से चली आ रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यदि किसी मरीज को ब्लड की जरूरत हो तो वह दिन अथवा रात को किसी भी समय ब्लड डोनेट करके रिप्लेसमेंट ले सकता है।

अब तक ये थी व्यवस्था

अब तक ऐसी सुविधा केवल ओपीडी टाइम में ही उपलब्ध थी। बाकी वक्त अस्पताल में भर्ती मरीजों को ब्लड तो दिया जाता था, लेकिन कर्मचारी परिजन की आईडी रख लेते थे, ताकि वह दूसरे दिन आकर ब्लड डोनेट कर सके। बाहर के मरीजों के लिए यह सुविधा नहीं थी।

केवल रिप्लेसमेंट पर ही ब्लड

ब्लड बैंक के स्टोर में ब्लड की कमी न हो इसके लिए मरीजों को केवल रिप्लेसमेंट पर ही ब्लड उपलब्ध होता है। यदि किसी मरीज को एक यूनिट ब्लड दिया जाता है कि उसके बदले मरीज के किसी परिजन से एक यूनिट ब्लड लिया जाता है।

वॉल्यूंट्री डोनेशन केवल दिन में

ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले अब भी केवल ओपीडी टाइम में ही ब्लड डोनेट कर सकेंगे। बाकी समय केवल रिप्लेसमेंट ही लिया जाएगा।

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने प्रकाशित की थी खबर

ब्लड बैंक में इस अव्यवस्था को लेकर दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने विस्तार से खबर छापी थी। जिसमें मरीजों को होने वाली परेशानी को उजागर किया गया था। खबर छपने के बाद दून अस्पताल कॉलेज प्रशासन ने इस पर एक्शन लिया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ। पी भारती गुप्ता ने कहा कि यह बात संज्ञान में आने के बाद तुरन्त कार्रवाई कर दी गई है। और 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती के आदेश दे दिये गये हैं।