1. ब्लू व्हेल चैलेंज :
ब्लू व्हेल गेम इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना है। 50 दिन तक चलने वाला यह ऑनलाइन गेम खेलने वाले को मौत की राह ले जाता है। दरअसल यह गेम खेलते वक्त आपको रोजाना एक टॉस्क पूरा करना होता है। जिसमें शुरुआत में आधी रात को जगना, फेसबुक डीपी बदलना या फिर हॉरर मूवी देखने जैसे काम करने को बोले जाते हैं। यह गेम बच्चों को ज्यादा आकर्षित करता है। धीरे-धीरे जब आप इसके अगले चरण में पहुंच जाते हैं और तो आपके टॉस्क थोड़े डिफिकल्ट होते जाते हैं। यह गेम आपके दिमाग को पूरी तरह से अपने वश में कर लेता है जिसका परिणाम यह होता है, कि गेम खेलने वाला जितने टॉस्क मिलते जाते हैं उन्हें पूरा करता जाता है। आखिर में उसे सुसाइड करने को कहा जाता है। यह काफी खतरनाक गेम है। भारत में इसे बैन कर दिया गया है।
ब्‍लू व्‍हेल ही नहीं ये ऑनलाइन गेम भी हैं जानलेवा
2. चोकिंग गेम :
इसे पॉसआउट चैलेंज या चोकिंग गेम भी कहते हैं। यह खेल टीनएजर्स के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इसमें खेलने वाले को अपनी गर्दन को चोक करना होता है। बताते हैं कि इसमें उन्हें काफी मजा आता था। लेकिन यह जानलेवा भी था। अमेरिका में हर साल तकरीबन 250 जानें यही खेल खेलने से जाती हैं।
ब्‍लू व्‍हेल ही नहीं ये ऑनलाइन गेम भी हैं जानलेवा
3. सॉल्ट एंड आइस गेम :
इस गेम की शुरुआत भी ऑनलाइन हुई थी। इसको खेलते वक्त एक चैलेंज पूरा करना होता है। जिसमें खेलने वाले को पहले अपने शरीर के किसी भी हिस्से में नमक लगाना होता है। फिर उसके ऊपर बर्फ रखनी पड़ती है। नमक धीरे-धीरे बर्फ के तापमान का कम करता जाता है। परिणामस्वरूप उस हिस्से का तापमान -26डिग्री सेल्सियस हो जाता है। इसके चलते आपकी मौत भी हो सकती है। यह गेम भी काफी खतरनाक है।
ब्‍लू व्‍हेल ही नहीं ये ऑनलाइन गेम भी हैं जानलेवा
4. द कटिंग चैलेंज :
यह गेम भी इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हुआ था। इसमें टीनएजर्स अपने हाथ में ब्लेड या चाकू से कट बना लेते थे और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। उन्हें लगता था कि वह उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जो ऐसा करते हैं। लेकिन यह काफी जानलेवा भी था क्योंकि घाव अगर ज्यादा गहरा हो जाए तो आपकी जान भी जा सकती है।
ब्‍लू व्‍हेल ही नहीं ये ऑनलाइन गेम भी हैं जानलेवा

नोट : पैरेंट्स को सलाह दी जाती है वह अपने बच्चों को इस तरह का कोई भी ऑनलाइन गेम न खेलने दें। यह गेम काफी खतरनाक हैं। बच्चों को इन गेम्स से दूर ही रखें।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk