-स्मार्ट सिटी की थीम पर बोर्ड एरिया को किया जाएगा डेवलप

-यहां वाशिंदों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और भी बनाया जाएगा हाईटेक

VARANASI

अब बनारस कैंटोन्मेंट की आबोहवा पहले से और भी बेहतर होगी। यहां के मौजूदा प्योर एटमॉस्फियर में अब तकनीक का भी रोल होगा। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने कैटेगरी टू टाइप में शामिल देश के क्9 छावनी परिषद क्षेत्र के एरिया को स्मार्ट सिटी थीम पर डेवलप करने का प्लान बनाया है। इसके तहत यहां उपलब्ध सुविधाओं को और भी हाईटेक बनाया जाएगा। फ‌र्स्ट फेज में पब्लिक यूटीलिटी से जुड़े ई। ग्रेवांस सिस्टम और बोर्ड ऑफिस को आनलाइन पेमेंट सिस्टम से जोड़कर इसकी शुरुआत हो चुकी है।

बढ़ेगा कद

टाउनशिप डेवलपमेंट एरिया की लिस्ट में कैंटोन्मेंट बोर्ड एरिया का नाम टॉप टेन में आता है। पॉल्यूशन फ्री एरिया में बीएचयू, सारनाथ और डीएलडब्ल्यू के साथ ही बनारस कैंटोन्मेंट एरिया की भी अपनी अलग पहचान है। अब स्मार्ट सिटी की थीम पर प्रपोज्ड डेवलपमेंट वर्क के पूरा होने के बाद इसका कद और भी बढ़ जाएगा। क्योंकि हरे भरे माहौल में पब्लिक को हाईटेक सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

सोलर एनर्जी पर है फोकस

घनी आबादी वाले बनारस कैंटोन्मेंट बोर्ड एरिया में डेली लाखों यूनिट बिजली की खपत होती है। रक्षा मंत्रालय में इसे कम करने के लिए प्लानिंग भी चल रही है। स्मार्ट कैंटोन्मेंट बोर्ड में इस पर ज्यादा फोकस रहेगा। यहां पहले से ही तीन स्कूल्स को सोलर एनर्जी से लैस किया जा चुका है। इनकी टेस्टिंग चल रही है। यहां क्0 केवीए के सोलर प्लांट इंस्टॉल किये गये हैं।

फिगर स्पीक

- क्ब्क्क्9 :

नंबर ऑफ पॉपुलेशन

- क्फ्00 :

फैमिली एप्रोक्समेट

- ब्70 :

मकान एप्रोक्समेट

- 70 :

बंगले

प्वाइंटर

- हाईटेक कम्यूनिकेशन सिस्टम

- ई। ग्रेवांस सिस्टम

- फ्यूचर में सोलर एनर्जी

- स्ट्रीट लाइट एलइडी में कन्वर्ट

- बढ़ेगी सोशल एक्टिविटी

- रोड साइड में ग्रीनरी वर्क

- फ्यूचर में फ्री वाई फाई का प्लान

आफिसियल वर्जन

कैंटोन्मेंट बोर्ड एरिया में डेवलपमेंट वर्क चल रहा है। स्मार्ट सिटी के एकॉर्डिग यहां और भी सुविधाएं बढ़ेंगी।

राजीव कुमार, सीईओ कैंटोन्मेंट बोर्ड बनारस