KANPUR :

चकेरी में बुधवार की रात को सनिगवां में युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया शव जला हुआ है। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सनिगवां में रहने वाले रोशनलाल ने बंबा के पास बटाई पर खेत ले रखा है। वो बुधवार की रात को खेत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि थोड़ी दूरी पर कुछ जल रहा है। वे पास गए तो वहां पर शव पड़ा था। जिसे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। एसओ ने बताया कि शव जला हुआ था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस हर बिन्दु पर पड़ताल कर रही है। जल्द ही शव की शिनाख्त कर सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा।