जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
गौरी खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का 46वां बर्थडे है। शाहरूख खान की पत्नी होने के अलावा भी गौरी की अपनी एक अलग ही पहचान है।  गौरी बतौर फिल्म प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिजाइनर चर्चित हुई हैं। वो 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम', 'माय नेम इज खान', 'रा. वन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'दिलवाले' जैसी कई फिल्मों प्रोड्यूस कर चुकी हैं। वो रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की को-फाउंडर भी हैं।

जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
सरिता बिर्जे
बॉलीवुड एक्टर आर.माधवन की पत्नी सरिता बिर्जे भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। सरिता से माधवन की मुलाकात 1991 में महाराष्ट्र में हुई। वो एक एयरहोस्टेस थीं। वह माधवन की स्टूडेंट भी रही हैं। 1999 में माधवन ने सरिता से शादी कर ली।

जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
परवीन हाशमी
बॉलीवुड मे किस्सर किंग के नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने एक स्कूल टीचर से शादी की है। शादी से पहले वह परवीन के साथ छह साल तक रिलेशन में रहे। परवीन सिंधी परिवार से आती हैं पर उन्होंने इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की। उनके पिता मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। परवीन को सिर्फ फिल्में देखने का शौक है।

जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
मलाइका पारेख
जायद खान ने अपनी स्कूल गर्लफ्रेंड मलाइका पारेख से शादी की थी। जायद बॉलीवुड अभिनेता संजय खान के बेटे हैं। मलाइका का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक रिश्ता नहीं था। उनके पिता हीरा व्यापारी हैं। मलाइका का अपना भी ज्वैलरी बिजनेस है। मलाइका को भी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद है।


जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
सुतापा सिकंदर
इरफान खान को अपनी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने 23 फरवरी, 1995 को सुतापा सिकदर से शादी की थी। सुतापा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में उनकी क्लासमेट थी। इमरान और सुतापा के के दो बेटे हैं। सुतापा पेशे से राइटर और प्रोड्यूसर हैं। वे 'कहानी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'शब्द', 'सुपारी' जैसी फिल्मों के डायलॉग लिख चुकी हैं। वह इरफान स्टारर फिल्म 'मदारी' की भी प्रोड्यूसर रही चुकी हैं।

जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
ताहिरा कश्यप
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा की बात करें तो उन्हें कम ही लोग जानते हैं। ताहिरा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री ली है। वह राइटर और लैक्चरर रही हैं। Big 92.7 रेडियो स्टेशन में उन्होने प्रोग्रामिंग हेड के तौर पर काम किया है।

जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
प्रिया रुंचाल
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम को तो सभी जानते हैं पर आप शायद ही उनकी पत्नी को जानते हों। 2014 में जॉन ने प्रिया रुंचाल से शादी की थी। प्रिया पेशे से एक बैंकर हैं। उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद हैं।

जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
मारिया गोरेटीको
बॉलीवुड मे फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से सर्किट के रूप मे अपनी पहचान बनाने वाले अरशद वारसी को तो आप जानते होंगे पर उनकी पत्नी मारिया को नहीं। मारिया को लाइम लाइट मे रहने का शौक नही हैं। वह बहुत कम ही अरशद के साथ अवार्ड फंक्शन मे दिखाई देती हैं। मारिया पेशे से एक वीजे रह चुकी हैं। उन्होंने एक कुकरी बुक भी लिखी है।

जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
महीप कपूर
संजय कपूर की वाइफ को बहुत कम लोग ही जानते हैं। संजय ने साल 2002 में महीप संधू से शादी की थी। ऑस्ट्रेलिया में जन्मी महीप पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं। मुंबई के बांद्रा इलाके मे उन्होंने 190 नाम से अपना ज्वैलरी स्टोर स्टोर खोला है। महीप ये स्टोर सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन खान के साथ चलाती हैं।

जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
सीमा खान
सोहेल खान को तो आप जानते होंगे पर क्या आप उनकी वाइफ सीमा खान के बारे मे जानते हैं। सोहेल ने सीमा सचदेव से शादी की है। उनके दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। सोहेल खान की पत्नी बहुत कम ही फंक्शन में नजर आती हैं। सीमा पेशे से फेमस फैशन डिजाइनर हैं।

जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
तान्या देओल
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की वाइफ तान्या देओल का नाम भी बहुत कम ही लोगों को पता है। बॉबी ने 1996 में तान्या के साथ शादी बंधन में बंधे थे। तान्या पति और दो बच्चों आर्यमान और धरम के साथ पारिवारिक जिंदगी जी रहीं हैं। तान्या ने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया है। उन्होंने 'द गुड अर्थ' नाम का स्टोर लॉन्च किया था। उन्होने कुछ फिल्मो मे कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग भी की हैं।

जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
माना शेट्टी
सुनील शेट्टी को तो आप जानते ही होंगे पर क्या आप उनकी पत्नी माना को जानते हैं। सुनील ने माना से एक लंबे अफेयर के बाद लव मैरिज की थी। माना एक फैशन और इंटीरियर डिजाइनर हैं। वे सोशल वर्क में भी एक्टिव हैं। वह अपना होटल कारोबार भी चलाती हैं।

जानिये क्‍या करती हैं बॉलीवुड स्‍टार्स की बीवियां
शोभा कपूर
जितेन्द्र कपूर की वाइफ शोभा कपूर को शायद आप नही जानते होंगे। शादी के समय शोभा ब्रिटिश एयरवेज में एयर होस्टेस के तौर पर नौकरी करती थीं। शादी के बाद शोभा ने जॉब छोड़ कर परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली। शोभा बालाजी मोशन पिक्चर्स की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk