सोनम को मिला चार्ली चैपलिन बनने का मौका
जिस नन्हीं सी उम्र में लड़कियां परियों जैसी खूबसूरत दिखना और बनना चाहती हैं उस उम्र में फेमस एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम फनी चेहरे वाले वर्ल्ड फेमस कॉमेडियन चार्ली चैपलिन बनना चाहती थीं। सोनम ने 16 अप्रैल यानि चार्ली चैपलिन के बर्थडे के मौके पर खुद इस बात का खुलासा किया है। इससे भी मजेदार बात तो यह है कि सोनम को एक बार चार्ली चैपलिन बनने का मौका भी मिला मिला था। Image source
सोनम कपूर की सबसे बड़ी ख्‍वाइश तब हुई पूरी,जब वो बनीं चार्ली चैपलिन

सनी लियोन की ग्लैमरस भाभी को देखा क्या, इन्हें देख सनी को न भूल जाना

तस्वीर में चार्ली चैपलिन बनीं दिखी सोनम कपूर
सोनम ने चार्ली चैपलिन लुक में खुद की एक बहुत पुरानी तस्वीर भी सबके साथ शेयर की है। 22 नवंबर 1989 को ली गई सोनम कपूर की इस बचपन की तस्वीर में सोनम चार्ली चैपलिन के लुक में बहुत ही प्यारी और फनी लग रही हैं। उस समय सोनम करीब 4 साल और 5 महीने की थीं। आज सोनम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और काबिल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में तमाम बेहतरीन रोल भी किए हैं और ‘नीरजा’ मूवी में अपने दमदार रोल के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिलने जा रहा है। इन सबके बावजूद चार्ली चैपलिन जैसा बनने की सोनम की दिली तमन्ना शायद 4 साल की उम्र में ही पूरी हो गई थी। तभी तो ग्रेट कॉमेडियन चार्ली चैपलिन को याद करते हुए सोनम ने अपने बचपन की वो बड़ी खुशी आज सबके साथ बांटी है। वाकई सोनम तब भी कमाल थी और वो आज भी कमाल हैं।
सोनम कपूर की सबसे बड़ी ख्‍वाइश तब हुई पूरी,जब वो बनीं चार्ली चैपलिन

बांधे चार्ली चैपलिन की तारीफों के पुल
चार्ली चैपलिन बनीं सोनम कपूर ने अपने बचपन की इस तस्वीर के साथ लिखा है कि चार्ली चैपलिन को देख मैं एक बात कभी नहीं भूलती कि हंसी के बिना जिंदगी का हर एक दिन बेकार है और चार्ली चैपलिन जिंदगी के दुखों के बीच भी ऐसी कॉमेडी करते थे जो भुलाए नहीं भूलती।

6 फिल्मी सितारे, कोई टीचर तो कोई रह चुका है प्रोफेसर

ये हैं साउथ की टॉप हसीनाएं, इनके हॉट आयटम डांस से मच जाती है खलबली

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk