कानपुर। अक्षय कुमार ने इसरो को चंद्रयान 2 की सफलता पूर्वक लाॅन्चिंग होने की बधाई देते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'इसरो ने फिर से एक विशाल उपलब्धि हासिल की है। उस टीम को सलाम जिसने चंद्रयान 2 की सफलता के लिए न जाने कितने ही दिन काम करते हुए बिताए हैं।' मालूम हो हाल ही में अक्षय की फिल्म 'मिशन मंगल' का ट्रेलर जारी हुआ है। फिल्म में अक्षय एक वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आएंगे और ये मूवी 15 अगस्त को रिलीज होगी।


आर माधवन
आर माधवन ने इसरो की इस सफलता पर दो बधाई ट्वीट किए हैं। एक में उन्होंने लिखा, 'इसरो को इस शानदार सक्सेज के लिए बधाई हो।' वहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'भगवान की दया से....  हम जब चंद्रमा के डार्क साइड तक पहुंचेंगे...  तब भारतीय अंतरिक्ष का ब्राइट साइड सामने आएगा... इसरो ऑल द वेरी बेस्ट... हमें एक बार फिर से सुपर प्राउड फील कराने के लिए ।'


विवेक आनंद ओबेराॅय
एक्टर विवेक ओबेराॅय ने भी अपने ही तरीके से इसरो को बधाई देते हुए कहा, 'और ये हम चले... बहुत-बहुत बधाई इसरो को चंद्रयान 2 के लाॅन्च होने पर और एक बार फिर से इतिहास रचने के लिए। हम सभी इस मिशन के सक्सेस होने के लिए प्रार्थना कर रहे थे। ये इंडियन्स के लिए प्राउड महसूस करने का मूमेंट है... जय हिंद।'


निम्रित कौर
निम्रित कौर ने इसरो को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए लिखा, 'मेरें रोंगटे खड़े हो गए... इसरो को बहुत-बहुत बधाई और टीम के हर एक व्यक्ति को जो प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे, जिन्होंने हमें प्राउट बनाया उन सभी को बधाई।'


रेणुका शहाणे

फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित की बड़ी बहन और सलमान खान की भाभी बनीं रेणुका ने भी चंद्रयान 2 के सक्सेसफुल लाॅन्च पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ' चंद्रयान 2 की लाॅन्चंग लाइव देख रही हूं। इसरो के हमारे सभी साइंटिस्ट्स को सेल्यूट।'



Chandrayaan 2 : मून मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को देखने के लिए इकट्ठा हुए हजारों लोग

Chandrayaan 2 India Moon Mission Live Updates : मून मिशन चंद्रयान-2 लाॅन्च, यहां देखें लाइव

मानुषी छिल्लर
मिस वर्ल्ड 2017 रहीं मानुषी छिल्लर ने चंद्रयान 2 के एक हिस्से की तस्वीर शेयर करते हुए लाॅन्चिंग के पहले ही अपना एक्साइटमेंट बयां कर दिया और ट्वीट कर लिखा, 'चंद्रयान 2 के लिए एक्साइटेड हूं।'

 

 

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk