बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पहली फिल्‍म के बाद फिर साथ नहीं किया काम
सूरज पंचोली-आथिया शेट्टी
बॉलीवुड के दंबग सलमान खान ने सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को 2014 में फिल्म हीरो से लॉन्च किया था। दोनो इसके बाद अभी तक साथ नजर नहीं आये हैं।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पहली फिल्‍म के बाद फिर साथ नहीं किया काम
दिया मिर्जा-आर माधवन
फिल्म रहना है तेरे दिल में दिया मिर्जा और आर माधवन पहली बार रोमांटिक कपल की भूमिका में नजर आये थे। फिल्म के गाने अभी भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुये हैं। दोनो को दर्शक एक बार फिर साथ में देखना चाहते हैं।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पहली फिल्‍म के बाद फिर साथ नहीं किया काम
कृति शेनन-आइगर श्रॉफ
2014 में फिल्म हीरोपंती में कृति शेनन और टाइगर श्रॉफ पहली बार नजर आये थे। ये टाइगर और कृति की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के बाद दोनो अभी तक एक साथ नजर नहीं आये।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पहली फिल्‍म के बाद फिर साथ नहीं किया काम
उदय चोपड़ा-शमिता शेट्टी
उदय चोपड़ा और शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड ब्लाकबास्टर फिल्म मोहब्बतें से डेब्यू किया था। फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दोनो कपल के किरदार में नजर आये थे। इस फिल्म के बाद दोनो कभी नजर नहीं आये।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पहली फिल्‍म के बाद फिर साथ नहीं किया काम
वरुण धवन-सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से डेब्यू करने वाले वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुके हैं। स्टूडेंट ऑफ द इयर में काम करने के बाद फिर दोनो किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आये।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पहली फिल्‍म के बाद फिर साथ नहीं किया काम
रनबीर कपूर-सोनम कपूर
2007 में रिलीज हुई फिल्म सांवरिया में रनबीर और सोनम नजर आये थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इसके बाद रनबीर और सोनम फिर किसी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आये।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पहली फिल्‍म के बाद फिर साथ नहीं किया काम
डीनो मारिया-रिंकी खन्ना
साल 1999 में राज कौसल ने फिल्म प्यार में कभी कभी डॉयरेक्ट की थी। फिल्म में डीनो मारिया और रिंकी खन्ना कपल की भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म के बाद दोनो फिर कभी नजर नहीं आये।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पहली फिल्‍म के बाद फिर साथ नहीं किया काम
शहदाब खान-रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी की फिल्म राजा की आयेगी बरात तो आप को याद होगी ही। जिसमें रानी ने एक्टर शहदाब खान की पत्नी की भूमिका निभाई थी। 1997 में फिल्म रिलीज होने के बाद दोनो फिर कभी एक साथ नजर नहीं आये।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पहली फिल्‍म के बाद फिर साथ नहीं किया काम
शाहिद कपूर-शहनाज
फिल्म इश्क विश्क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले शाहिद कपूर शहनाज औ अमृता रॉव के साथ नजर आये थे। इसके बाद शाहिद फिर कभी किसी फिल्म में शहनाज के साथ नजर नहीं आये।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पहली फिल्‍म के बाद फिर साथ नहीं किया काम
कीर्ति रेड्डी-अर्जुन रामपाल
साल 2001 में कीर्ति रेड्डी और अर्जुन राम पाल की फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत रिलीज हुई थी। दोनो फिल्म में कपल की भूमिका में नजर आये थे। इसके बाद फिर कभी दोनो किसी फिल्म में नजर नहीं आये।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk