1- उदित नरायण
90 के दशक में उदित नरायण के लव सॉन्ग काफी फेमस थे। 1998 में बनी कयामत से कयामत तक में ऐ मेरे हम सफर और पापा कहते हैं गाना गा कर रातों रात वो संगीत जगत की सनसनी बन गये। बॉलीवुड में उदित ने हजारों गाने गाये। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में तीन नेशनल अवार्ड और पांच फिल्म फेयर अवार्ड जीते। पहला नशा, जादू तेरी नजर, तू चीज बड़ी है मस्त मस्तए मेहंदी लगा के रखना, कुछ कुछ होता है जैसे सुपरहिट गाने उन्होंने गाये। 2016 में प्रियंका चोपड़ा की जय गंगाजल में उन्होंने जोगनियां सॉन्ग गाया था।
बॉलीवुड के सिंगर जिनका 90 के दशक में चलता था सिक्‍का

2- अल्का यागनिक
अल्का यागनिक ने अपने सिंगिंग करियर की शुरु चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उन्हें 36 बार बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिये फिल्म फेयर अवार्ड में नॉमिनेट किया गया। जिसमें से उन्होंने 7 फिल्म फेयर अवार्ड जीते। बाजीगर ओ बाजीगर, टिप टिप बरसा पानी, बाहों के दरमियां, चांद छुपा बादल में उनके सुपरहिट गाने हैं। 2015 में फिल्म तमाशा में उन्होंने अगर तुम साथ हो गया था।
बॉलीवुड के सिंगर जिनका 90 के दशक में चलता था सिक्‍का

3- कुमार शानू
90 के दशक में कुमार शानू का नाम इंडिया के बेस्ट प्लेबैक सिंगर के रूप में जाना जाता था। 1993 में कुमार शानू का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ क्योंकि उन्होंने एक दिन में 28 गाने गाये थे। अब तेरे बिन जी लेंगे हम, ये काली काली आंखें, एक लड़की को देखा तो, तुझे देखा तो ये जाना सनम उनके सुपरहिट गाने रहे। उन्होंने 2015 में बनी फिल्म द लगा के हईसा के एक गाने में अपनी आवाज दी।
बॉलीवुड के सिंगर जिनका 90 के दशक में चलता था सिक्‍का

4- सोनू निगम
1995 में फिल्म बेवफा का गाना अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का गा कर सोनू निगम रातों रात भारतीय संगीत की दुनिया में छा गये। इसके बाद उन्होंने दीवाना नाम की एक एल्बम रिलीज की। उन्होंने फिल्म साथिया और कल हो ना हो के लिये फिल्म फेयर अवार्ड भी जीता। संदेशे आते हैं, ये दिल दिवाना, बिजुरिया, मैं हूं दिवाना तेरा उनके सुपर हिट गाने हैं। 2013 में फिल्म अग्निपथ के लिये उन्होंने अभी मुझ में कहीं गाया।
बॉलीवुड के सिंगर जिनका 90 के दशक में चलता था सिक्‍का

5- शान
1999 में रिलीज हुई फिल्म प्यार में कभी कभी के गाने मुसू मुसू हासी देओ मलाई लाई और वो पहली बार जब हम मिले गाया। शान पॉप, पैट्रियाटिक, जैज, गजल, हिपहॉप और रॉक म्यूजिक गाते हैं। उन्होंने फना में चांद सिफारिश और सांवरिया में जब से तोरे नैना गाकर दो फिल्म फेयर अवार्ड जीते। रूप तेरा मस्ताना, तन्हा दिल, चार कदम उनके सुपरहिट गाने हैं।
बॉलीवुड के सिंगर जिनका 90 के दशक में चलता था सिक्‍का

6- अभिजीत भट्टाचार्य
1994 में फिल्म दिललगी का गाना ओले ओले बहुत फेमस हुआ था। 1998 में फिल्म यस बॉस के गाने मैं कोई ऐसा गीत गाऊं के लिये बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये तेरी आंखे झुकी झुकी, झांझरिया, ऐ नाजनीन सुनोना, आंखों में बसे हो तुब बहार बन के, आंखे भी होती है दिल की जुबां, इश्क छुपता नहीं छुपाने से और धूम ताना इनके सुपर हिट सॉन्ग हैं।
बॉलीवुड के सिंगर जिनका 90 के दशक में चलता था सिक्‍का

7- बाबुल सुप्रियो
बाबुल सुप्रियो ने 70 से अधिक फिल्मों में गाने गाये। उन्होंने बंगाली और उडि़या में भी प्लेबैक सिंगिंग की है। ओ पिया ओ पिया, ढाई अक्षर प्रेम के, चोरी चोरी चुपके चुपके, हमारी शादी में उनके सुपरहिट गाने हैं।
बॉलीवुड के सिंगर जिनका 90 के दशक में चलता था सिक्‍का

8- के के
1999 में जब केके ने पल एल्बम लॉन्च किया तो वो बॉलीवुड की संसेशन बन गये थे। उन्हें नौ बार फिल्म फेयर अवार्ड के लिये नॉमिनेट किया गया। यारो दोस्ती बड़ी हसीन है, छोड़ आये हम वो गलियां, तड़प तड़प के इस दिल से, तूने मारी इंट्री यार उनके सुपरहिट गाने हैं।
बॉलीवुड के सिंगर जिनका 90 के दशक में चलता था सिक्‍का

9- अलीशा चिनॉय
90 के दशक में इंडियन पॉप संसेशन अलीशा जिन्होंने अनु मलिक के साथ गाने गा कर लोगों के दिलो में आग लगा दी थी। 2005 में बनी फिल्म बंटी और बबली में कजरारे कजरारे गाने के लिये बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्म फेयर अवार्ड मिला। मेड इन इंडिया, रुक रुक रुक, सेक्सी सेक्सी और तेरे इश्क में नांचेगे सुपरहिट हुये।
बॉलीवुड के सिंगर जिनका 90 के दशक में चलता था सिक्‍का

10- पलाश सेन
इंडियन पॉप बैंड यूफोरिया के फाउंडर पलाश सेन ने बैंड को 1988 में बनाया था। यूफोरिया भारत के सबसे पाप्युलर बैंड में से एक है। मायेरी, आना मेरी गली, धूम पिचक धूम पलाश सेन के सुपर हिट गाने हैं।
बॉलीवुड के सिंगर जिनका 90 के दशक में चलता था सिक्‍का

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk