1. जैकलीन फर्नांडीज :
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज बहरीन में पैदा हुई हैं। जैकलीन के पिता श्रीलंकाई हैं जबकि उनकी मां मलेशिया की रहने वाली थीं। फिलहाल यह खूबसूरत अदाकारा बॉलीवुड में अपना नाम कमा रही है।

बॉलीवुड के फेमस सितारे जिन्‍होंने विदेशी धरती पर लिया जन्‍म
2. दीपिका पादुकोण :
खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जन्म भी भारत के बाहर हुआ है। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। उस वक्त वह डेनमार्क टूर पर थे, साथ में उनकी फैमिली भी थी। दीपिका के जन्म के तुरंत बाद प्रकाश वापस इंडिया लौट आए।

बॉलीवुड के फेमस सितारे जिन्‍होंने विदेशी धरती पर लिया जन्‍म
3. नरगिस फाकरी :
नरगिस फाकरी भी इंडिया में पैदा नहीं हुईं। उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ। साल 2011 में फिल्म 'रॉकस्टार' से नरगिस ने बॉलीवुड डेब्यू किया।

बॉलीवुड के फेमस सितारे जिन्‍होंने विदेशी धरती पर लिया जन्‍म
4. सनी लियोन :
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन जिनका असली नाम करणजीत कौर वोहरा है। सनी का जन्म कनाडा में हुआ था। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से डेब्यू किया था।

बॉलीवुड के फेमस सितारे जिन्‍होंने विदेशी धरती पर लिया जन्‍म
5. कटरीना कैफ :

कटरीना के पिता कश्मीरी जबकि उनकी मां ब्रिटेन की हैं। कटरीना का जन्म हांगकांग में हुआ था। इस खूबसूरत अदाकारा ने 'बूम' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

बॉलीवुड के फेमस सितारे जिन्‍होंने विदेशी धरती पर लिया जन्‍म
6. एवलिन शर्मा :
इंडो-जर्मन एक्ट्रेस एवलिन शर्मा का जन्म जर्मनी में हुआ था। फिलहाल वह बॉलीवुड में काम कर रही हैं और उन्होंने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में कैमियो रोल करके इसकी शुरुआत की थी।

बॉलीवुड के फेमस सितारे जिन्‍होंने विदेशी धरती पर लिया जन्‍म
7. एमी जैक्सन :

यूके में पैदा हुई एमी जैक्सन बॉलीवुड में आने से पहले ब्रिटिश फिल्मों में काम करती थी।

बॉलीवुड के फेमस सितारे जिन्‍होंने विदेशी धरती पर लिया जन्‍म

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk