बॉलीवुड के 5 सेलेब्‍स जो रह चुके हैं इंडियन आर्मी में सैनिक

रवि चोपड़ा:

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रवि चोपड़ा भी कभी आर्मी से जुड़े रहे। निर्माता-निर्देशक बीआर चोपड़ा के बेटे रवि ने एक आर्मी में कमीशंड ऑफिसर के रूप में नौकरी शुरू की थी। हालांकि बाद में कैप्टन के पद रहते हुए जॉब छोड़ दी थी। वह अपने पिता का व्यवसाय संभालने के लिए मुंबई लौट आए थे। इन्होंने फिल्म 'ज़मीर' को निर्देशित किया था। 'द बर्निंग ट्रेन', 'मज़दूर', 'बागबान', जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। उनके निर्देशन में बना धारावाहिक 'महाभारत' भी काफी पॉपुलर हुआ।

बॉलीवुड के 5 सेलेब्‍स जो रह चुके हैं इंडियन आर्मी में सैनिक

अच्युत पोटदार:
अच्युत पोटदार भी इंडियन आर्मी का हिस्सा रहे हैं। इन्होंने प्रोफेसर अच्युत पोटदार ने 44 साल की उम्र में बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की। इसके बाद इन्होंने बाद में इंडियन आर्मी ज्वॉइन कर ली। आर्मी में वह कैप्टन की रैंक तक गए।1967 में रिटायर होकर करीब 25 साल तक इंडियन ऑयल में नौकरी की। इन्होंने यहां पर तेजाब फिल्म, लगे रहो मुन्ना भाई और थ्री इंडियन जैसे फिल्में की हैं।

बॉलीवुड के 5 सेलेब्‍स जो रह चुके हैं इंडियन आर्मी में सैनिक

राजकपूर:
बॉलीवुड के फेमस चेहरे रहे कर्नल राजकपूर को लोग कर्नल कपूर के नाम से भी पुकारते हैं। इन्होंने करीब 20 साल तक एक आर्मी ऑफिसर के रूप में देश की सेवा की है। यह कर्नल की रैंक तक गए। इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। जिसमें फिल्म दोस्ताना, अंगूर, लाखों की बात जैसी कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए हैं। इसके अलावा दूरदर्शन पर आने वाले फौजी सीरियल को इन्होंने डायरेक्ट किया। 1988 के इस सीरियल में अभिनेता शाहरुख ने फौजी की भुमिका निभाई।

बॉलीवुड के 5 सेलेब्‍स जो रह चुके हैं इंडियन आर्मी में सैनिक

आनंद बख्शी:
गीतकार आनंद बख्शी को कौन नहीं जानता है। वह भी मनोरंजन की दुनिया के मशहूर चेहरों में हैं। आर्मी की नौकरी के दौरान भी इन्होंने कई फिल्मों गाने लिखे हैं। आर्मी की नौकरी के साथ इन्होंने नेवी में भी विशेष भूमिका निभाई है। हालांकि बाद में इन्होंने फिल्मों में लिरिक्स राइटर के रूप में काम शुरू कर दिया। इन्होंने करीब 3500 से अधिक गाने लिखे हैं।

बॉलीवुड के 5 सेलेब्‍स जो रह चुके हैं इंडियन आर्मी में सैनिक

मदन मोहन:
संगीत कार मदन मोहन ने भी आर्मी में लेफ्टिनेंट की रैंक पर रहकर सिर्फ दो ही साल देश की सेवा की। द्वितीय विश्व के बाद इन्होंने आर्मी छोड़ी दी। मदन मोहन बॉलीवुड की अनपढ़, वो कौन थी, मेरे साया, हकीकत, हीर रांझा, दस्तक, मौसम जैसे फिल्मों में अपने गाने दिए हैं। (सबसे बाएं)

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk