1- सड़क
 1991 में बनी संजय दत्त की मूवी सड़क तो आप को याद होगी। इसे सफल और एक यादगार फिल्म बनाने में अगर सबसे बड़ा योगदान सदाशिव अमरापुरकर। सदाशिव ने इस मूवी में महारानी नाम के एक किन्नर का रोल निभाया था। इस किरदार ने दर्शकों के दिमाग़ पर एक अमिट छाप छोड़ दी थी। सदाशिव को इस फिल्म के लिए बेस्ट विलेन का फिलमफेयर अवार्ड भी मिला।
बॉलीवुड के टॉप 6 किन्‍नर किरदार

2- तमन्ना
साल 1997 में आई फिल्म तमन्ना एक ऐसी मूवी थी। जिसमें किसी किन्नर की ज़िंदगी को सकारात्मक तरीके से दिखाया गया है। इसमें किन्नर टिक्कु की भूमिका परेश रावल ने निभायी थी। इस किरदार को उन्होंने बखूबी पर्दे पर उतारा। सामाजिक मुद्दे पर बनने वाली इस मूवी को उस साल नेशनल अवार्ड भी मिला था।
बॉलीवुड के टॉप 6 किन्‍नर किरदार

3- शबनम मौसी
2005 में बनी यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। शबनम मौसी बानो 1998 से 2003 तक मध्य प्रदेश राज्य विधान सभा की निर्वाचित सदस्य थी। वह सार्वजनिक पद के लिए चुनी जाने वाली पहली ट्रांसजेंडर भारतीय है। इस फिल्म में शबनम मौसी का किरदार आशुतोष राणा ने निभाया है।
बॉलीवुड के टॉप 6 किन्‍नर किरदार

4- दायरा
1997 समलैंगिक नर्तक और एक औरत के बीच की प्रेम कहानी पर बनी यह फिल्म प्यार करने के पारंपरिक विचारों को चुनौती देती है। इस फिल्म की जान निर्मल पांडेय का अभिनय है। जो कि एक किन्नर के किरदार में है। इस मूवी को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है और टाइम मैगजीन की 10 सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म्स में भी ये जगह पा चुकी है। ये भारत में कभी रिलीज नहीं हुई।
बॉलीवुड के टॉप 6 किन्‍नर किरदार

5- दरमियां
1997 बनी इस फिल्म में एक अभिनेत्री की कहानी है जिसे पता चलता है कि उसका बेटा एक किन्नर है। इसमें किन्नर का किरदार आरिफ जकारिया ने निभाया है। आरिफ को नेशनल अवॉर्ड के लिए नामित भी किया गया था।
बॉलीवुड के टॉप 6 किन्‍नर किरदार

6- संघर्ष
अगर आप ने1999 में आई संघर्ष मूवी नहीं देखी है तो आप ने कुछ नहीं देखा है। विलेन लज्जा शंकर पांडेय यानि आशुतोष राणा को आप कभी नहीं भूल सकते। हिंदी फिल्मों के इतिहास में आशुतोष राणा का विलेन वाला ये किरदार आज भी डरा देता है। लज्जा शंकर पांडेय और भी डरावना लगने लगता है जब वो किन्नर के भेष में आता है। इस किरदार ने आशुतोष राणा को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलाया।
बॉलीवुड के टॉप 6 किन्‍नर किरदार

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk